भाजपा और एनडीए की बैठक
BJP NDA Meeting: उपराष्ट्रपति पद (Vice President) से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. अब इन अटकलों पर विराम लगने वाला है. 9 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपने उम्मीदवार का नाम तय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 17 अगस्त को और फिर एनडीए 19 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक करेगा. इन दो बैठकों में न सिर्फ उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगेगी, बल्कि विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो जाएगी.
एनडीए की बैठक (NDA Meeting)
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 19 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 बजे अपनी संसदीय बैठक आयोजित करने की घोषणा की है. यह बैठक जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम, संसद भवन पुस्तकालय भवन में आयोजित की जाएगी और लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सदस्यों को समय पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है.
एनडीए से पहले भाजपा की बैठक (BJP Meeting)
एनडीए की बैठक के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 अगस्त को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अपनी संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित करेगी. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य संसदीय बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की टेंशन खत्म! PM मोदी देंगे तोहफा भारत के पहले 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का तोहफा
उपराष्ट्रपति चुनाव कब होगा (Vice PresidentElection Date)
- उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा.
- चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
- नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है.
- नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त 2025 को होगी.
पद के संभावित उम्मीदवार (Vice President Candidate)
एनडीए की ओर से संभावित उम्मीदवारों में शेषाद्री चारी का नाम चर्चा में है, जो एक पत्रकार, लेखक और विदेश नीति विश्लेषक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक भी हैं. इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जैसे कि जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं.
उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया (Vice President Election Process)
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल हस्तांतरणीय मत के माध्यम से किया जाएगा. चुनाव में मतदान गुप्त होगा और प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य समान होगा, यानी एक. उम्मीदवारों को कम से कम 20 प्रस्तावकों और 20 समर्थकों की आवश्यकता होगी और उन्हें 15,000 रुपये का जमा करना होगा.
ये भी पढ़ें: नेताओं को श्रीकृष्ण से क्या सीखना चाहिए? जन्माष्टमी पर शशि थरूर ने बताए 7 सबक
चुनाव की वजह (Why Vice President Election)
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा था कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए पद छोड़ रहे हैं. उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को समाप्त होना था, लेकिन उन्होंने दो साल से अधिक समय पहले ही पद छोड़ दिया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





