उत्तर प्रदेश

आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से रामपुर-सहारनपुर तक 10 ठिकानों पर छापेमारी

ED raid on Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा राजधानी दिल्ली में भी चल रही है. कुल करीब 10 ठिकानों पर ED की टीमें पहुंची हैं.

किस मामले में ED कर रही छापेमारी

बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है. ED की टीम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत वित्तीय लेन-देन, कथित अनियमितताओं और फंडिंग से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है. जांच एजेंसी का फोकस उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड पर है, जिनसे पैसों के लेन-देन और उनसे जुड़े स्रोतों की जानकारी मिल सकती है.

छापेमारी के केंद्र में जौहर यूनिवर्सिटी

ED की कार्रवाई का एक बड़ा केंद्र रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को बताया जा रहा है. यूनिवर्सिटी आजम खान के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में रही है. एजेंसी की टीमें यूनिवर्सिटी परिसर के साथ-साथ ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर भी जांच कर रही हैं.

छापेमारी के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी भी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीमें दस्तावेजों के साथ-साथ कंप्यूटर, मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों में मौजूद जानकारी को भी खंगाल रही हैं. हालांकि, जांच के इस चरण में ED की ओर से बरामदगी या कार्रवाई के विस्तृत नतीजों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


ये भी पढ़ें: ‘तारापीठ के बाद अब कोलकाता में विकराल अग्निकांड, जिंदा जले 9 लोग!’ तड़के सुबह होटल बना शमशान


आजम खान लंबे समय से कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में ED की ताजा कार्रवाई ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच एजेंसी को छापेमारी के दौरान क्या अहम दस्तावेज या डिजिटल साक्ष्य मिलते हैं और आगे की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

7 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

16 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

19 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

28 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

36 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

44 minutes ago