उत्तर प्रदेश

UP News: बबिता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा उपाध्यक्ष

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बबिता चौहान को उत्तर प्रदेश मह‍िला आयोग का अध्यक्ष बनाया है. वहीं सपा संस्थापक मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को आयोगा का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा गोरखपुर की चारू चौधरी को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है.

महिला कल्याण अनुभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा की बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाया है. अपर्णा यादव के साथ ही गोरखपुर की चारू चौधरी को भी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. विधानसभा चुनाव- 2022 में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल लड़की हूं लड़ सकती हूं की डॉ. प्रियंका मौर्या को आयोग का सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा 24 अन्य सदस्य भी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-“RSS और BJP वालों का कान पकड़कर…” जातिगत जनगणना मामले में ये क्या बोल गए लालू यादव

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को करीब ढाई साल बाद बड़ी जिम्मेदारी दी है. अपर्णा को अपर्णा यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं. उनकी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी थी, लेकिन उन्हे टिकट नहीं मिला. अब लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार और सपा को मिली बड़ी कामयाबी के बाद अपर्णा को पद दिया गया है.

गोरखपुर की चारू चौधरी पूर्व मेयर मंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं. मंजू चौधरी भी पिछली बार महिला आयोग की उपाध्यक्ष थीं. इनके अलावा कई लोगों को महिला आयोग में बतौर सदस्य भी नामित किया गया है. इनमें मेरठ की हिमानी अग्रवाल, बलिया की सुनीता श्रीवास्तव, लखनऊ की अंजू प्रजापति, कानपुर की पूनम द्विवेदी, कानपुर की अनीता गुप्ता, झांसी की अनुपम सिंह लोधी, लखीमपुर की सुजीता कुमारी, अलीगढ़ की मीना कुमारी, मिर्जापुर की नीलम प्रभात, जौनपुर की गीता बिंद, प्रयागराज की गीता विश्वकर्मा, बरेली की पुष्पा पांडेय, लखनऊ की प्रियंका मौर्या, मेरठ की मीनाक्षी भराला, लखनऊ की ऋतु शाही, रामपुर की सुनीता सैनी, लखनऊ की एकता सिंह, ललितपुर की अर्चना पटेल, संत कबीर नगर की जनक नंदिनी, कौशांबी की प्रतिभा कुशवाहा, कासगंज की रेनू गौर, मेरठ की मनीषा अहलावत, बिजनौर की अवनी सिंह, सहारनपुर की सपना कश्यप और बिजनौर की संगीता जैन अनु शाम‍िल हैं

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago