रोहित शर्मा और पैट कमिंस
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज में अभी करीब दो महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन क्रिकेट जगत के गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है. सक्रिय क्रिकेटर से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक दोनों टीमों की क्षमता पर बयान दे रहे हैं, और अब इस कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का नाम भी जुड़ गया है.
कमिंस ने कहा, “बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है और हमेशा मुकाबला 50-50 का रहा है.”
2024/25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में महत्वपूर्ण पांच मैचों की श्रृंखला में आमने-सामने होंगे. भारत ने 2018/19 और 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले दो संस्करण जीते हैं.
कमिंस ने हाल के वर्षों में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सामने आई चुनौतियों को स्वीकार किया. हालांकि, असफलताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान ने भारत के खिलाफ पिछली असफलताओं को नहीं, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनकी हालिया जीत को ध्यान में रखा है.
कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज में हम सफल नहीं रहे, इसलिए काफी समय हो गया है. लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपनी गलतियों को सुधारें. आप जानते ही होंगे कि हमने उनके खिलाफ कई बार खेला है, जहां उन्होंने हमें हराया है, लेकिन हमने उनके खिलाफ कई बार जीत भी दर्ज की है, जिससे हमें आत्मविश्वास मिलेगा.”
“हमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 की जीत को ध्यान में रखना चाहिए. उस मुकाबले में हम शीर्ष पर रहे. भारत के खिलाफ हमारा मुकाबला हमेशा बराबरी का होता है. मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बहुत उत्साहित हूं.”
ऑस्ट्रेलिया ने 2014/15 के बाद से अपने घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है. भारत ने 2018/19 और 2020/21 सीरीज में उन पर जीत हासिल की थी. खास बात यह है कि 1992 के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की पहली टेस्ट सीरीज होगी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए प्रबल दावेदार हैं. दोनों टीमें WTC Points Table में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं. WTC 2023-25 साईकल का फाइनल मैच 11 से 15 जून, 2025 तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, यदि आवश्यक पड़ी तो इस एकमात्र टेस्ट के लिए 16 जून को आरक्षित दिन के रूप में रखा जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की.
यह पहली बार होगा कि लॉर्ड्स का उपयोग विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए किया जाएगा. पहले संस्करण (2021) के लिए साउथम्पटन और दूसरे संस्करण (2023) के लिए ओवल को आयोजन स्थल के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसे क्रमशः न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. भारत दोनों बार उपविजेता रहा था.
भारत 22 नवंबर, 2024 से 7 जनवरी, 2025 तक होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गत विश्व टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…