जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके से इस समय की सबसे बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर (Rajouri LoC Firing) सामने आ रही है. दरअसल राजौरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LoC पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच करीब डेढ़ से दो घंटे तक भयंकर और खौफनाक गोलीबारी हुई है. सैन्य सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की आड़ में खतरनाक आतंकवादियों की एक बड़ी टोली को भारतीय सीमा में घुसाने की नापाक कोशिश की जा रही थी.
जिसके बाद सीमा पर मुस्तैद भारतीय सेना के जांबाजों ने न सिर्फ इस घुसपैठ को पूरी तरह नाकाम कर दिया बल्कि ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया कि पाकिस्तानी फौज के हौसले पस्त हो गए. सेना के आधिकारिक बयान के बाद शनिवार देर रात यह पूरी खबर दुनिया के सामने आई है.
रात के अंधेरे में शुरू हुआ खूनी खेल(Rajouri LoC Firing)
अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी घटना शुक्रवार की रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई. राजौरी के सबसे संवेदनशील तरकुंडी फॉरवर्ड इलाके में तैनात भारतीय जवानों ने अचानक सीमा पार से संदिग्ध हलचल और कुछ सायों को आगे बढ़ते हुए देखा. इससे पहले कि भारतीय जवान स्थिति को पूरी तरह भांपते, पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों को कवर फायर देने के लिए बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और मोर्टार से अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
वहीं अचानक हुए इस हमले (Rajouri LoC Firing) के बाद भारतीय सेना ने तुरंत अपना रौद्र रूप अख्तियार किया और जवाबी कार्रवाई में ऐसी भारी गोलाबारी की कि सीमा पार के बंकर हिल गए. दोनों तरफ से करीब डेढ़ घंटे तक लगातार भारी गोलीबारी चलती रही.
पाकिस्तान की सबसे बड़ी हिमाकत
इस घटना को लेकर डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले साल चलाए गए भारतीय सेना के ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद LoC पर सीजफायर यानी संघर्ष-विराम उल्लंघन की यह अब तक की सबसे बड़ी और खतरनाक घटना है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सरजमीं पर पल रहे आतंकियों का वो हश्र किया था जिसे याद करके आज भी पाकिस्तानी हुक्मरान कांप उठते हैं. उस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने केवल छोटी-मोटी हिमाकतें की थीं, लेकिन इस बार उसने सीधे तौर पर युद्धविराम को तार-तार कर दिया.
ये भी पढ़ें- ‘अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, नया भारत गुलामी में जीने वाला नहीं’, CM योगी ने संभल से किसे दी ये चेतावनी?
क्या पाकिस्तान ने चली कोई ओछी चाल?
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान इस समय आर्थिक रूप से पूरी तरह कंगाल हो चुका है और उसके अपने देश के भीतर भयंकर राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. जनता की बगावत और भुखमरी से अपनी नाकाम सरकार का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तानी हुक्मरानों और वहां की बदनाम सेना ने LoC पर इस खतरनाक गोलाबारी की साजिश रची थी.
पुंछ और राजौरी सेक्टरों में आम नागरिकों को निशाना (Rajouri LoC Firing) बनाने की नीयत से पाकिस्तान ने मई के दूसरे हफ्ते में भी करीब चौदह बार सीजफायर तोड़ा था. लेकिन इस बार भारतीय सेना के कमांडो ने सीमा पर ऐसा तगड़ा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान का पूरा प्लान धरा का धरा रह गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


