उत्तर प्रदेश

भारत एक्सप्रेस परिवार में शोक: CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का स्वर्गवास, 27 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय नहीं रहे. दिल्ली में शनिवार को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में अंतिम सांस ली. अब उनके पैतृक गांव शेरपुर कला में 27 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्‍कार होगा.

राजेश राय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. शनिवार सुबह उन्‍हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, तो उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. राजेश राय के निधन से उनके परिवार, मित्रों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक छा गया है.

पैतृक गांव शेरपुर कला में होगी अंत्‍येष्टि

स्वर्गीय राजेश राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले की मोहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर कला गांव के निवासी थे. वे लंबे समय से अपने पैतृक गांव में रह रहे थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. उनकी सरलता और उदार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में बेहद लोकप्रिय थे. उनके अनुयायी और शुभचिंतक उन्हें 27 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव शेरपुर कला में अंतिम विदाई देंगे.

सहारा इंडिया परिवार से रहा लंबा जुड़ाव

राजेश राय का सहारा इंडिया परिवार से भी लंबा जुड़ाव रहा. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सहयोग और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिससे उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था. उनके असामयिक निधन से भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. कई वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

  • भारत एक्सप्रेस परिवार
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago