Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बागपत में बड़ा हादसा, बड़ौत में चल रहे जैन निर्वाण महोत्सव में मंच टूटने से 7 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

बड़ोत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से यह हादसा हुआ है. इस घटना में करीब 50 लोग मंच के नीचे दब गए हैं. जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

Baghpat

बागपत में बड़ा हादसा.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में बड़ा हादसा हुआ है. बड़ोत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव तेज करने के निर्देश दिए हैं.

दो दर्जन से ज्यादा घायल

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई, जब श्रद्धालु मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ा रहे थे, तभी स्टेज टूट गया, जिससे लोग भरभरा कर नीचे गिर गए. इस हादसे में दो दर्जन से ज्याद लोग घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं.

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और स्टेज के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, कुंभ, मथुरा और उपचुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ौत में जैन निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें आदिनाथ भगवान के निर्वाण को लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान स्टेज पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई और मंच टूट गया. कार्यक्रम दिगंबर जैन कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital