Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्मशान में कार खड़ी कर शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलिया मना रहा था भाजपा नेता, तभी हुआ कुछ ऐसा…वायरल हो गया वीडियो

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक कार श्मशान में काफी समय से खड़ी थी, जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो कार के अंदर एक महिला और पुरुष अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिए.

BJP

कथित भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले की शिकारपुर कोतवाली इलाके के कैलावन में स्थित एक श्मशान में कथित भाजपा नेता एक महिला के साथ कार के अंदर अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने इस दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है.

कार में महिला के साथ पकड़ा गया शख्स

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक कार श्मशान में काफी समय से खड़ी थी, जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो कार के अंदर एक महिला और पुरुष अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिए. लोगों ने तत्काल वीडियो बनाना शुरू कर दिया. लोगों को वीडियो बनाते हुए देखकर कार में मौजूद महिला ने अपना चेहरा छुपा दुपट्टे से छिपा लिया. हालांकि व्यक्ति की पहचान राहुल वाल्मीकि के रूप में की गई, जो कथित रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री बताया जा रहा है.

भाजपा नेता को पार्टी ने किया निष्कासित

वहीं भाजपा नेता का अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की. विकास चौहान ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक राहुल वाल्मीकि का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं होगा. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस में कोई भी लिखित शिकायत नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत आती है, तो फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद से ही विकास वाल्मीकि फरार बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्या मामले में 2 आरोपियों को मिली जमानत, जमानत देते हुए कोर्ट ने कही महत्वपूर्ण बात

गौरतलब है कि बीते दिनों मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी महिला मित्र के साथ मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए थे. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ और महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही कार को भी जब्त कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital