MLA Dr. Rajeshwar Singh: देश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश अब लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है. हालांकि, सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में जुबानी तकरार भी लोगों का ध्यान खींचती रही है. आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए तो सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर अखिलेश को आड़े हाथों ले लिया. उन्होंने कहा— “श्री मान अखिलेश…जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते.”
भाजपा के लोकप्रिय नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के एक ट्वीट का एक लंबे-चौड़े ट्वीट के जरिए जवाब दिया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश का नाम लेकर कहा- “याद कीजिए, सत्ता के रथ पर आरूढ़ होकर आप अपने परिवार को भी एक नहीं रख सके थे! आपको वो समय भी नहीं याद जब, मुजफ्फरनगर दंगे में 62 से ज्यादा लोग मारे गए, किंतु विस्थापितों को टेंट में ठिठुरता छोड़ आप सैफई महोत्सव में फिल्मी सितारों के साथ समय बिता रहे थे!”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने ट्वीट में कहा, “भाजपा 19 करोड़ कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है…जिनके लिए देश प्रथम है, अपना हित नहीं, भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं, नीयत स्पष्ट है, नेतृत्व सशक्त है! प्रदेश की 25 करोड़ जनता भाजपा राज में सुख, शांति से रहते हुए आज भी सपा शासनकाल के दंगों, गुंडाराज, माफियाराज को याद करके सिहर जाती है!
उन्होंने समाजवादी पार्टी के अगुआ अखिलेश यादव को चेताते हुए कहा- याद रखिएगा श्रद्धेय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा 2027 का चुनाव लड़ेगी और फिर से प्रचंड बहुमत से जीत कर आएगी.
उन्होंने आगे लिखा-
मेरी ये बात, ये दिन और ये तारीख़ याद रखें.
तारीख़ का इंसाफ़ हमेशा आम जनता की आवाज़ होता है.
इसमें न मुझे और न ही भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को संशय है.
हर एक कार्यकर्ता मोदी-योगी के साथ है और दृढ़ता के साथ खड़ा रहेगा.
प्रदेश के नेता विपक्ष का महत्वपूर्ण पद छोड़ना प्रदेश की जनता की आकांक्षा से खेल है. उस पर फ़िल्मी लाइन जैसी टिप्पणी आपके क़द के अनुकूल नहीं. कुछ गंभीर राजनीति की आपसे हमें अपेक्षा है.
एक सकारात्मक, ज़िम्मेदार, जनोन्मुख विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें.
यूपी की जनता दंगे और माफियाराज को दोबारा नहीं दोहरायेगी.
इसके बाद डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर ये दो हैशटैग्स भी डाले-
#नहीं_चाहिए_माफियाराज
#नहीं_चाहिए_गुंडाराज
– भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…