Brij Bhushan Sharan Singh News: गोंडा/विशाल सिंह: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उत्तर प्रदेश के गोंडा में मीडिया से खुलकर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि 12 जनवरी 2023 को उन्होंने जो दावा किया था, आज कोर्ट के फैसले से वही बातें पूरी तरह सच साबित हुई हैं. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है.
बृजभूषण ने सीधे तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की महादेव रेसलिंग एकेडमी को हुड्डा ने ही खड़ा किया था और उन्हीं के भारी दबाव में आकर महिला पहलवानों ने झूठे आरोप लगाए. पूर्व सांसद ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान दो महिला पहलवानों ने जज के चेंबर में जो बातें रिकॉर्ड कराईं, उसी के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया.
शपथ पत्र और सबूतों की धज्जियां उड़ाते हुए बृजभूषण ने कहा कि बजरंग पूनिया ने ओवरसाइट कमेटी को जो शपथ पत्र सौंपा था, उनके (पहलवानों के) वकील ने खुद उसे और ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट को ‘कूड़ा’ करार दिया. सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि घटना के समय मैं मौके पर मौजूद ही नहीं था.
ये भी पढ़ें: चीख भी न सकी मां…बेटे के सामने ही कटी गर्दन, हवा के एक झोंके ने बिछा दी लाश; देखें VIDEO
अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बृजभूषण ने कहा कि “न मैंने किसी का कपड़ा पकड़ा और न फाड़ा.” उन्होंने इस पूरे ड्रामे से खेल जगत को लगे झटके पर चिंता जताई. अंत में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि कांग्रेस की अपनी कोई जमीन नहीं बची है, वह सिर्फ समाजवादी पार्टी (SP) के बैसाखी के सहारे ही खड़ी है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…