Bharat Express DD Free Dish

चीख भी न सकी मां…बेटे के सामने ही कटी गर्दन, हवा के एक झोंके ने बिछा दी लाश; देखें VIDEO

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. बेटे के साथ दवा लेने जा रही 50 वर्षीय महिला का दुपट्टा रेहड़ी के पहिये में फंस गया. खिंचाव इतना तेज था कि महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई.

Bijnor Horrific Accident

Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक मां अपने बेटे के साथ ई-रिक्शा/रेहड़ी पर बैठकर अस्पताल दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में हुए एक भयानक हादसे ने हर किसी की रूह कंपा दी.

दरअसल, बिजनौर के हल्दौर में रेहड़ी पर दवा लेने जा रही एक 50 वर्षीय महिला (सुमन देवी) का दुपट्टा अचानक गाड़ी के एक्सल में जाकर फंस गया. पहिये के तेज खिंचाव की वजह से महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई.

क्या है मामला? (Bijnor Horrific Accident)

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय सुमन देवी अपने बेटे के साथ रेहड़ी पर सवार होकर अस्पताल जा रही थीं. सफर के दौरान अचानक हवा के तेज झोंके से सुमन देवी का दुपट्टा उड़कर रेहड़ी के नीचे पहिये और एक्सल की तरफ चला गया.

रेहड़ी चल रही थी, जिसके कारण दुपट्टा तेजी से घूमते हुए पहिये में फंसता चला गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या रेहड़ी को रोक पाता, पहिये के खिंचाव के कारण दुपट्टा महिला के गले में कसता चला गया. दबाव और खिंचाव इतना जबरदस्त और भयानक था कि महिला की गर्दन कटकर धड़ से पूरी तरह अलग हो गई.

पुलिस जांच शुरु (Bijnor Crime)

इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की. इस भयानक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक और सन्नाटे में डाल दिया है.

यह भी पढ़ें-‘नीचे आ जाओ, तुम्हारी…’, पुलिस के डर से टावर पर चढ़े चोर को महिलाओं ने दिया गजब का ऑफर

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read