कबड्डी प्लेयर बृजेश सोलंकी
Rabies Symptoms And Remedies: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज से मौत हो गई. मार्च में एक कुत्ते के पिल्ले को नाले से बचाते समय उसे काट लिया था. बृजेश ने इसे सामान्य चोट समझकर नजरअंदाज कर दिया और एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई. तीन महीने बाद इसी लापरवाही ने उसकी जान ले ली. बृजेश सोलंकी और उसके परिवार को रेबीज के बारे में जानकारी नहीं थी.
इस मामले में सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि पीड़ित और उसके परिवार को रेबीज के बारे में जानकारी ही नहीं थी. इसी कारण उन्होंने समय रहते रेबीज का टीका भी नहीं लगवाया था. आइये जानें इन हालातों में क्या करना चाहिए और कैसे इस खतरनाक संक्रमण से बचाव किया जा सकता है.
बताया जा रहा है मार्च में प्रैक्टिस के लिए खुर्जा के फराना गांव निवासी बृजेश सोलंकी मैदान गया था. जब वो खेलकर वापस आ रहा था तो उसने नाले में गिरे एक पिल्ले की आवाज सुनी. उसने जरा भी देर नहीं की और उसे बचाने कि लिए चला गया. जब वह पिल्ले को बाहर निकाल रहा था तो उसने काट लिया. शुरू में उसे यह मामूली चोट लगी लेकिन धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी और अंत में उसकी मौत हो गई.
पिछले गुरुवार को बृजेश की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पहले हाथ सुन्न हुआ, फिर पूरे शरीर में कमजोरी और सुन्नपन बढ़ने लगा. परिजन उन्हें लेकर बुलंदशहर से अलीगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया. अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ने भी लक्षण देखकर इलाज से मना कर दिया. आखिर में परिजन बृजेश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने रेबीज की पुष्टि की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. शुक्रवार सुबह जब परिजन उन्हें गांव वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में बृजेश की मौत हो गई.
बुलंदशहर के मृतक कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी के बड़े भाई संदीप ने बताया कि वह गांव में अभ्यास करने गया था. इसी दौरान एक कुत्ते को इसने नाले से बाहर निकाला. जब वह उसे बाहर निकाल रहा था तो उसने काट लिया. कुत्ते के काटने पर उसका ध्यान नहीं गया. हमने कभी रेबीज के बारे में नहीं सुना था. जब वह बीमार पड़ने लगा तो उसे अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. तभी हमें पता चला कि वो उसे रेबीज का संक्रमण हो गया है.
ये भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से लेकर थायराइड तक, कई रोगों के लिए रामबाण है कचनार, जानिए इसके अद्भुत फायदे
बृजेश की मौत के पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें दिख रहा है कि वह रेबीज के असर से बुरी तरह तड़प रहा है. जानकारी की कमी और लापरवाही से एक शानदार खिलाड़ी की मौत हो गई. हालांकि, इन हालातों की आपको जानकारी होनी चाहिए जिससे खुद की और औरों की जान बचा सकें.
बुलंदशहर के स्टेट लेवल के कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की मौत रेबीज के कारण हो गई. क्योंकि, उन्होंने न तो इसका टीका लिया और न ही समय रहते इसका इलाज करवाया. उन्हें और परिवार को इस खतरे के बारे में जानकारी भी नहीं थी. हालांकि, ऊपर बताए गए लक्षण और उपाय के जरिए आप किसी की जान बचा सकते हैं.
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…