Yogi Adityanath wishes LK Advani: भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी रविवार को अपने जीवन के 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं. इस पावन अवसर पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिलने का तांता लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें आत्मीय बधाई दी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक योगदान और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नमन किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा कि आडवाणी जी का लंबा सार्वजनिक जीवन और उनका प्रेरक व्यक्तित्व देश भर के असंख्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह रहा है. उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे आडवाणी जी को उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें.
अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व व दीर्घ सार्वजनिक जीवन असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए सदैव एक प्रेरणा है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2026
लालकृष्ण आडवाणी के इस विशेष जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी.
ये भी पढ़ें: इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. राजनीति में संगठन निर्माण, वैचारिक सुदृढ़ता और राष्ट्रहित के प्रति आजीवन समर्पण के लिए लालकृष्ण आडवाणी का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है.
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…