Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘प्रेरणा स्रोत हैं लालकृष्ण आडवाणी…’ 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. पढ़ें उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कहा?

Lal-Krishna-Advani-99th-Birthday-Yogi-Wishes

Yogi Adityanath wishes LK Advani: भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक, देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी रविवार को अपने जीवन के 99 वर्ष पूरे कर 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं. इस पावन अवसर पर देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिलने का तांता लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें आत्मीय बधाई दी है.

संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा को समर्पित (LK Advani 99th birthday)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक योगदान और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को नमन किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा कि आडवाणी जी का लंबा सार्वजनिक जीवन और उनका प्रेरक व्यक्तित्व देश भर के असंख्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह रहा है. उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे आडवाणी जी को उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें.

पार्टी मुख्यालय में हुआ अनुष्ठान (Bharat Ratna Lal Krishna Advani birthday)

लालकृष्ण आडवाणी के इस विशेष जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी.

ये भी पढ़ें: इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. राजनीति में संगठन निर्माण, वैचारिक सुदृढ़ता और राष्ट्रहित के प्रति आजीवन समर्पण के लिए लालकृष्ण आडवाणी का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital