रोशनी, आस्था और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं. इस पावन पर्व पर सीएम योगी ने अयोध्या में पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों व आमजन के साथ इस महान उत्सव को मनाया.
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं.
सत्य की साधना और सर्वमंगल की सनातन भावना के पावन महापर्व दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
कोई आंगन अंधकार में न रहे, कोई जीवन आशा से वंचित न रहे, यही दीपोत्सव का लोक-मंगलकारी संकल्प है।
प्रभु श्री राम एवं माता जानकी की कृपा से सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि का आलोक व्याप्त हो।
जय जय सियाराम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2026
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की पुण्य स्मृति से आलोकित यह महापर्व हमें सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कामना की कि प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैल.
अयोध्या में पत्रकारों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के 10वें दीपोत्सव में रिकॉर्ड संख्या में दीये प्रज्वलित किए गए हैं, जो हमारी समृद्ध सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि आज की नई अयोध्या में गुलामी और दासता की मानसिकता का कोई भी निशान शेष नहीं बचा है.
दीपावली के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की अपनी परंपरा को निभाते हुए निषाद समुदाय, सफाई कर्मियों, नाविकों और जरूरतमंद परिवारों के बीच जाकर फल और मिठाइयां वितरित कीं.
इस दौरान अपने कड़े और स्पष्ट तेवरों में उन्होंने यह भी कहा कि अब अयोध्या की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है. अतीत की घटनाओं को याद करते हुए सीएम योगी ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी, जय श्री राम बोलने वालों पर लाठी नहीं चलेगी और पंचकोसी, चौदहकोसी व चौरासी कोसी परिक्रमाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा. अयोध्या को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर और गरिमामय स्वरूप देना ही सरकार का मुख्य संकल्प है.
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…