उत्तर प्रदेश

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत जिले में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में 1990 की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करने के साथ-साथ अयोध्या के भव्य कायाकल्प और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर खुलकर विचार रखे.

संतुष्टिकरण से आया रामराज्य

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कड़े शब्दों में कहा कि पिछली सरकारों की तुष्टिकरण की राजनीति ने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, जबकि मौजूदा सरकार ने ‘संतुष्टिकरण’ के माध्यम से रामराज्य का मार्ग प्रशस्त किया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही रामराज्य की वास्तविक अवधारणा है.

अयोध्या के संघर्ष और बदलाव का किया जिक्र

दो नवंबर 1990 की घटना का स्मरण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक वह दौर था जब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं और ‘जय श्रीराम’ बोलने तक पर प्रतिबंध था. लेकिन 500 वर्षों के लंबे और कठिन संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि पहले जहां अयोध्या में संकरी गलियां, गंदगी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं आज चार लेन की चौड़ी सड़कें, आधुनिक रेल सुविधाएं और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शहर की तस्वीर बदल चुका है. वर्तमान में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि आस्था के केंद्र किस तरह विकास के नए सोपान तय कर रहे हैं.

धार्मिक स्थलों का विकास

भारत की विविधता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भले ही भाषा और वेशभूषा अलग हो, लेकिन हमारी साझा आस्था और संस्कृति पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के साथ-साथ काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा-वृंदावन, मां विंध्यवासिनी धाम और लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिला है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की और मंदिर परिसर की स्वच्छता व आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मुश्किल मा टुरा-टुरी! लिव-इन का रजिस्ट्रेशन, ब्रेकअप पर अर्जी, क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?

Chhattisgarh UCC Draft On Live In Relationship: छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो…

13 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले पर बड़ा एक्शन: 6 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में…

15 minutes ago

दिवाली से पहले शेयर बाजार में धमाका: 4 दिन में सेंसेक्स 3500 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़ रुपये

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…

28 minutes ago

Dhanteras 2026 Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

43 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

45 minutes ago

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

1 hour ago