उत्तर प्रदेश

UP News: उमस वाली भीषण गर्मी में अब यूपी वालों को मिलेगी राहत… बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

UP News: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय उमस वाली भीषण गर्मी से जूझ रहा है. तो ऊपर से लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सावन के मौसम में भी लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं. देश के कई हिस्सों में जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तो वहीं उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्से ऐसे हैं जहां पर बारिश न के बराबर हो रही है. बादल आकर चले जाते हैं.

इसी बीच यूपी वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. इसी बीच यूपी वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. भीषण गर्मी और उमस से यूपी की जनता को समस्या न हो, इसके लिए योगी सरकार ने निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि शेड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति के बीच होने वाली समस्या की भरपाई रोस्टर के दौरान अतिरिक्त आपूर्ति देकर पूरी की जाए.

ये भी पढ़ें-Karnataka: गिरफ्तार हुआ फर्जी सीबीआई अधिकारी, युवाओं को इस तरह से बना रहा था अपना शिकार

की जाएगी अतिरिक्त आपूर्ति

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21 घंटे व जनपद मुख्यालय स्तर पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है, जिसे हर हाल में बनाए रखना है. किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति के दौरान यदि कोई स्थानीय फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित होती है, तो उसकी भरपाई रोस्टर कटौती के दौरान अतिरिक्त आपूर्ति देकर की जाए.

इस तरह से चलेगा रोस्टर

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यदि किसी गांव में सुबह 6 से 9 बजे के बीच व अपरान्ह 12 से 3 बजे के बीच रोस्टिंग तय की गई है और इसी दौरान सुबह 9 से 12 बजे के बीच स्थानीय फाल्ट के कारण 2 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 2 घंटे की अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था कर ली जाए, जिससे उस क्षेत्र में कुल 18 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

ढाई गुना से अधिक दे रहे हैं बिजली

ऊर्जा मंत्री ने जवाब देते हुए ये भी कहा कि सपा सरकार के समय से ढाई गुना ज्यादा बिजली हम दे रहे हैं. वर्ष 2013-14 का मैक्सिमम लोड था 12,327 मेगावॉट. अब इसकी हमारे कार्यकाल से तुलना करें तो साफ देख सकते हैं कि ढाई गुना से ज्यादा यानी 30,618 मेगावाट की आपूर्ति योगी सरकार में हो रही है. 2013-14 में 81,598 मिलियन यूनिट की सप्लाई की गई थी, जबकि, योगी सरकार ने वर्ष 2023-24 में 1,47,701 मिलियन यूनिट यानी दोगुनी बिजली सप्लाई की है.

विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को कि घेरने की कोशिश

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष ने सरकार को विद्युत आपूर्ति को लेकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी. सरकार के ऊर्जा मंत्री ने सभी सवालों का जवाब दिया था. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी मुख्यमंत्री के निर्देश में दिन रात मेहनत कर प्रदेश में लगातार उत्तम सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं. पूरे देश में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश में हो रही है. 30,618 मेगावाट की बिजली की आपूर्ति उत्तर प्रदेश में हो रही है. भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में पहले कभी भी इतनी बड़ी आपूर्ति नहीं हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

3 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

12 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

35 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

1 hour ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

1 hour ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

1 hour ago