Ayodhya Forest Fire: श्रीराम नगरी अयोध्या का जंगली इलाका आज आग से धधक उठा. वहां कुमारगंज वन रेंज में स्थित जिगनाही गांव के पास का जंगल धू-धूकर जला. तेज हवाओं की वजह से आग ने देखते ही देखते 50-60 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया.
इस आग के कारण आसमान में धुएं का गुबार भी देखा गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में घबराहट फैल गई. जंगली जानवर इस आग से बचने के लिए गांव की ओर दौड़ने लगे.
आग के फैलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर वन दरोगा विष्णु चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे. ग्रामीणों ने भी बाल्टी में पानी भरकर और लाठी-डंडों से आग बुझाने का प्रयास किया. साथ ही, मिल्कीपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड चालक दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज हवा की वजह से आग काफी फैल गई थी और यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो गांव के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे.
गौरतलब है कि पिछले साल भी इस जंगल में आग लगी थी, जिसमें कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी. इस बार भी आग की वजह अज्ञात है, लेकिन स्थानीय लोग संदेह जता रहे हैं कि सूखी लकड़ी प्राप्त करने के लिए कुछ लोग जानबूझकर हरे पेड़ों को जला सकते हैं. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस मामले की जांच करने की योजना बना रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
यह भी पढ़िए: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य 96% पूरा हो चुका
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…