Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आग से क्यों जल उठे अयोध्या के जंगल? 50-60 बीघा इलाके में बिखरीं तेज लपटें; आसमान में दिखा धुएं का गुबार

Wildlife at Ayodhya: अयोध्या में जिगनाही गांव के पास आग ने खूब तांडव मचाया. तेज हवाओं के कारण आग करीब 50-60 बीघा क्षेत्र में फैल गई. इससे जंगल में लाखों पेड़-पौधे जलकर स्वाहा हो गए.

Ayodhya Forest Fire
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Forest Fire: श्रीराम नगरी अयोध्या का जंगली इलाका आज आग से धधक उठा. वहां कुमारगंज वन रेंज में स्थित जिगनाही गांव के पास का जंगल धू-धूकर जला. तेज हवाओं की वजह से आग ने देखते ही देखते 50-60 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया.

इस आग के कारण आसमान में धुएं का गुबार भी देखा गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में घबराहट फैल गई. जंगली जानवर इस आग से बचने के लिए गांव की ओर दौड़ने लगे.

आग बुझाने के लिए जुटे ग्रामीण और दमकल

आग के फैलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. मौके पर वन दरोगा विष्णु चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे. ग्रामीणों ने भी बाल्टी में पानी भरकर और लाठी-डंडों से आग बुझाने का प्रयास किया. साथ ही, मिल्कीपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड चालक दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज हवा की वजह से आग काफी फैल गई थी और यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो गांव के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे.

आग लगने की वजह पर सस्पेंस कायम

गौरतलब है कि पिछले साल भी इस जंगल में आग लगी थी, जिसमें कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी. इस बार भी आग की वजह अज्ञात है, लेकिन स्थानीय लोग संदेह जता रहे हैं कि सूखी लकड़ी प्राप्त करने के लिए कुछ लोग जानबूझकर हरे पेड़ों को जला सकते हैं. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस मामले की जांच करने की योजना बना रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़िए: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य 96% पूरा हो चुका



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital