उत्तर प्रदेश

BSP के पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप

Aslam Chaudhary Arrested: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन पर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है. असलम ने 7 सितंबर 2022 को अपने साथियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट के जरिए करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी. उन्होंने जमीन के मालिक आदिल रजा से कब्जे को छोड़ने के बदले दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी. उनके खिलाफ 2022 से एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल रहा था.

पुलिस कमिश्नर ने मामले पर लिया था संज्ञान

बीते साल तीन सितंबर को पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की. पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके साथी जुनैद टाटा और जुबेर टाटा के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. असलम चौधरी ने 12 बीघे जमीन का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर वाद दाखिल किया था.

तीन साथियों के साथ जमीन कब्जाने की कोशिश

7 जुलाई 2022 को असलम चौधरी अपने बेटे शाहनवाज और तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी. इसकी सूचना मिलने पर जमीन के मालिक आदिल राजा ने विरोध किया. असलम चौधरी और उनके बेटे शाहनवाज पर आरोप है कि उन्होंने आदिल राजा और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग भी की.

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले असलम चौधरी अपने साथियों के साथ फरार हो गए. इससे पहले पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था. इसके बाद पुलिस आयुक्त में मामले में हस्तक्षेप करते हुए असलम चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में योगी सरकार, नर्स रेप कांड में तीन मदरसे सील

इनपुट- आईएएनएस

Dipesh Thakur

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

7 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

7 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

8 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

22 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

23 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

33 minutes ago