BP चेक कराने आई युवती ने चाकू लेकर किया हंगामा, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठी
Ghaziabad MMG Hospital News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में बीपी चेक कराने आई एक युवती ने अचानक चाकू निकालकर हंगामा कर दिया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती को काबू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.





