Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘भाई ने मेरे पति को मार डाला’, मां-जीजा और मौसा देखते रहे, विधवा हुई महिला ने सुनाई खौफनाक व्‍यथा

Saharanpur Honour Killing News: सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान महिला के भाई ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने मां, जीजा और मौसा पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Saharanpur Honour Killing News

Saharanpur Honour Killing News

Saharanpur Honour Killing News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शामली जिले की रहने वाली आकांक्षा परीक्षा देने के लिए गोचर इंटर कॉलेज पहुंची थीं. उनके पति शिव कुमार परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे थे.

प्रेम विवाह से नाराज था परिवार

आकांक्षा ने आरोप लगाया कि उनके भाई मंजीत ने उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला का कहना है कि दोनों ने करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. शादी के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं.

मां, जीजा और मौसा खड़े होकर देखते रहे

आकांक्षा ने आरोप लगाया कि वारदात के समय उनकी मां, जीजा और मौसा भी वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि उनके सामने ही भाई ने शिव कुमार को गोली मार दी, लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद घायल शिव कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मौलाना मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आकांक्षा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराजगी सामने आई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच जारी है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest