Ghaziabad: जिला कोर्ट में जज के साथ बदतमीजी करने पर पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि 20 से 35 पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर रहे हैं. इस लाठीचार्ज में कई वकील चोटिल भी हो गए. इस घटना के बाद कोर्ट में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव बढ़ गया है.

दरअसल, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी से जुड़े मामले में कुछ वकील जज के पास पहुंचे थे. इस बीच, सुनवाई के दौरान वकीलों ने जिला जज के साथ बदसलूकी कर दी. इसके बाद जज ने कोर्ट में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को बुला लिया. इस दौरान पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें कई वकील घायल हो गए.

वकीलों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में पहुंच गए और उन्होंने वकीलों पर जमकर लाठीचार्ज शुरू कर दिया. वहीं, इस घटना के बाद जज ने न्यायालय में सभी विधिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है, जिससे आम लोगों को भी परेशानियां हो रही हैं. इस घटना के बाद न्यायालय का माहौल तनावग्रस्त हो चुका है.

जान बचाने के लिए भागते दिखे वकील

इस घटना के संबंध में सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी कोर्ट रूम में कुर्सियां से वकीलों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. कई वकील अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए भी दिख रहे हैं. कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद वकील प्रदर्शन कर रहे हैं. वकीलों का कहना है कि जब तक उनके साथ मार पिटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है कि पुलिस और वकील में इस तरह का संघर्ष देखने के लिए मिला है. इससे पहले भी कई मौकों पर विभिन्न राज्यों में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच पिटाई का मामला सामने आ चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

33 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

53 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

59 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago