उत्तर प्रदेश

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय राय ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार करे पहल

Atrocities on Hindus in Bangladesh: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार (11 दिसंबर) को पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी अत्याचार की कड़ी निंदा की. यहां तक कि उन्होंने भारत सरकार से कार्रवाई की मांग भी की.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र सरकार बांग्लादेश के राजदूत को बुलाकर चेतावनी दे कि ऐसी घटनाएं तुरंत रुके. पीएम मोदी को तुरंत कदम उठाना चाहिए. वो नई राफेल लाए हैं, उसे उड़ाना चाहिए.

लोगों को नहीं मिल रहा न्याय

उन्होंने कहा कि पूरी सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक सुविधा शुल्क चल रहा है. इस कारण लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है. राज्य में घटनाएं बढ़ रही हैं. पूरी सरकार भ्रष्ट हो चुकी है.

संभल के बाद अब जौनपुर की अटाला मस्जिद को लेकर विवाद मामले में उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल मंदिर-मस्जिद करके अपनी राजनीति कर रही है. महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था नहीं है. किसानों को खाद नहीं मिल रही है. धान क्रय केंद्र नहीं खुल रहे हैं, नहरों में पानी नहीं है. इनको मस्जिद में मंदिर दिख रहा है. कहीं मस्जिद तोड़ी जा रही है. यह केवल डिवाइड एंड रूल की बात कर रहे हैं.

मौर्य के बयान पर क्या कहा

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अजय राय ने कहा कि किसानों और नौजवानों को कैसे रोजगार मिले, कैसे प्रदेश में अमन-चैन कायम हो. इस पर बात नहीं हो रही है. यह लोग केवल मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारों और बौद्ध मठों पर बात कर रहे हैं. ऐसी बातों का कोई अंत नहीं है. केवल बंटवारे की बात हो रही है. सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के अविश्वास प्रस्ताव पर हम विपक्षी दलों का समर्थन करते हैं. हमारे उपराष्ट्रपति सिर्फ किसानों की बात करते हैं. लेकिन, उनके पक्ष में नहीं खड़े होते हैं.

इंडिया ब्लॉक में खींचतान

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अकेले चुनाव लड़ने पर कहा कि हम पूरी ताकत के साथ अपना काम कर रहे हैं. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को मजबूत निर्णय लेकर आगे बढ़ना चाहिए. दिल्ली में जो भी काम दिखते हैं, चाहे वो सड़कों का हो, ओवर ब्रिज का हो, बस की सुविधा या अन्य सुविधाएं हो, वह सब शीला दीक्षित की सरकार के समय की हैं. वहां की जनता एक बार फिर कांग्रेस की सरकार चाहती है. इंडिया ब्लॉक में जारी खींचतान पर उन्होंने कहा कि हम सदस्य के नाते सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे. हम लोग आजम खान के मुद्दे पर पीछे नहीं हटने वाले हैं. संभल पर लड़ाई लड़ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

5 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

15 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago