लखनऊ के मशहूर वाजपेई कचौड़ी भंडार पर GST रेड
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मशहूर “बाजपेयी पूड़ी-कचौड़ी भंडार” पर आज छापा पड़ गया. जीएसटी विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर वहां पहुंची और दुकान के पिछले पांच वर्षों का पूरा कारोबार खंगाला. शुरुआती जांच में टैक्स भुगतान में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है.
GST टीम ने मौके पर मौजूद स्वाइप मशीनों, कैश रजिस्टर और अन्य लेन-देन दस्तावेजों को जब्त कर लिया है. जांच के दौरान सामने आया कि जितनी बिक्री का रिकॉर्ड था, उसके अनुसार टैक्स का भुगतान नहीं किया गया. असल कमाई और जमा किए गए जीएसटी आंकड़ों में बड़ा फर्क पाया गया.
छापेमारी के दौरान दुकान को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया और बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए. हालांकि, पूछताछ के बाद कुछ समय के लिए बिक्री भी जारी रही. अधिकारियों ने दुकान मालिक से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं.
GST अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच सालों का डेटा मिला है, जिसमें टैक्स चोरी के कई प्रमाण मिले हैं. रिपोर्ट तैयार होते ही अनुमानित टैक्स चोरी की राशि सामने आएगी. विभाग इस मामले में जल्द विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा.
यह पहली बार नहीं है जब बाजपेयी कचौड़ी भंडार विवादों में आया हो. 2016 में फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) ने इस दुकान पर लाइसेंस की कमी के चलते जुर्माना लगाया था.
जीएसटी की इस छापेमारी के बाद लखनऊ के अन्य प्रतिष्ठानों में भी हलचल मच गई है. कारोबारियों में डर का माहौल है और कई दुकानदार अपने टैक्स रिकॉर्ड की समीक्षा में जुट गए हैं.
यह भी पढ़िए: चटपटा खाने के हैं शौकीन तो घर पर आसानी से बनाएं आलू कचौड़ी, जानें रेसिपी
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…