उत्तर प्रदेश

Gyanvapi Case: महीनों बाद अदालत में फिर छिड़ी बहस, ज्ञानवापी के सभी 8 मामलों पर 3 अगस्त को अगली सुनवाई

Gyanvapi Case Update: महादेव का धाम काशी, जिसे वाराणसी के नाम से जाना जाता है; यहां ज्ञानवापी का मुद्दा बरसों से हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है. इस मामले में महीनों बाद वाराणसी ​की जिला अदालत में शनिवार को फिर से सुनवाई हुई. अब मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी.

आज अदालत में जो सुनवाई हुई, वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट को लेकर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है. तहखाना-छत की मरम्मत और ज्ञानवापी से जुड़े आठ मुकदमों में अब तीन अगस्त को सुनवाई होगी. कोर्ट की सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन ने खास बातचीत की.

‘8 मुकदमों फिर से लोअर कोर्ट में भेजा जाए’

अधिवक्ता मदन मोहन ने कहा कि कोर्ट में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई. पहला विषय था कि ज्ञानवापी से संबंधित क्लब किए गए 8 मुकदमों पर आपत्ति की गई कि उन्हें फिर से लोअर कोर्ट में भेजा जाए लेकिन जनपद न्यायाधीश को विशेषाधिकार है कि अगर एक जैसा ही मुकदमा है, तो उन्हें उन्ही की कोर्ट में इंटरटेन किया जाए. उन्होंने कहा कि दूसरा विषय यह था कि सोमनाथ व्यास जी के तहखाने में इस साल 31 जनवरी से पूजा आरंभ है और मुस्लिम पक्ष तहखाने के ऊपर जाकर धमाल मचाता है. ऐसे में जर्जर तहखाना की मरम्मत के लिए कोर्ट से निर्देश देने की मांग की गई.

यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी में व्यास तहखाने की मरम्मत के लिए दायर याचिका पर इस तारीख को होगी सुनवाई, आशंका- उपद्रव से छत क्षतिग्रस्त हुई तो पुजारी को होगा खतरा

उन्होंने कहा कि तीसरा विषय यह था कि 12 में से सिर्फ चार तहखाने का ही ASI सर्वे हुआ है, आठ का सर्वे होना बाकी है उनका भी सर्वे कराया जाए और कोर्ट को रिपोर्ट सौंपा जाए.

यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी में एक-दो नहीं, अंदर हैं 8 तहखाने, ईंट-पत्‍थरों से किए गए थे बंद, हिंदू पक्ष ने न्‍यायालय से लगाई एक और सर्वे कराने की गुहार

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago