Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gyanvapi Case: महीनों बाद अदालत में फिर छिड़ी बहस, ज्ञानवापी के सभी 8 मामलों पर 3 अगस्त को अगली सुनवाई

Varanasi News: बनारस स्थित ज्ञानवापी का मुद्दा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच बरसों से विवादों में है. कथित मस्जिद के ढांचे पर अधिकार को लेकर दोनों समुदायों ने अदालत का रूख किया है. अब तीन अगस्त को अगली सुनवाई होगी.

Gyanvapi Case

अदालत में ज्ञानवापी के मामलों की सुनवाई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gyanvapi Case Update: महादेव का धाम काशी, जिसे वाराणसी के नाम से जाना जाता है; यहां ज्ञानवापी का मुद्दा बरसों से हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद का कारण बना हुआ है. इस मामले में महीनों बाद वाराणसी ​की जिला अदालत में शनिवार को फिर से सुनवाई हुई. अब मामले की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी.

आज अदालत में जो सुनवाई हुई, वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट दाखिल होने के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि सर्वे रिपोर्ट को लेकर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है. तहखाना-छत की मरम्मत और ज्ञानवापी से जुड़े आठ मुकदमों में अब तीन अगस्त को सुनवाई होगी. कोर्ट की सुनवाई के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन ने खास बातचीत की.

Gyanvapi case

‘8 मुकदमों फिर से लोअर कोर्ट में भेजा जाए’

अधिवक्ता मदन मोहन ने कहा कि कोर्ट में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई. पहला विषय था कि ज्ञानवापी से संबंधित क्लब किए गए 8 मुकदमों पर आपत्ति की गई कि उन्हें फिर से लोअर कोर्ट में भेजा जाए लेकिन जनपद न्यायाधीश को विशेषाधिकार है कि अगर एक जैसा ही मुकदमा है, तो उन्हें उन्ही की कोर्ट में इंटरटेन किया जाए. उन्होंने कहा कि दूसरा विषय यह था कि सोमनाथ व्यास जी के तहखाने में इस साल 31 जनवरी से पूजा आरंभ है और मुस्लिम पक्ष तहखाने के ऊपर जाकर धमाल मचाता है. ऐसे में जर्जर तहखाना की मरम्मत के लिए कोर्ट से निर्देश देने की मांग की गई.

gyanvapi-mandir-varanasi-

यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी में व्यास तहखाने की मरम्मत के लिए दायर याचिका पर इस तारीख को होगी सुनवाई, आशंका- उपद्रव से छत क्षतिग्रस्त हुई तो पुजारी को होगा खतरा

उन्होंने कहा कि तीसरा विषय यह था कि 12 में से सिर्फ चार तहखाने का ही ASI सर्वे हुआ है, आठ का सर्वे होना बाकी है उनका भी सर्वे कराया जाए और कोर्ट को रिपोर्ट सौंपा जाए.

यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी में एक-दो नहीं, अंदर हैं 8 तहखाने, ईंट-पत्‍थरों से किए गए थे बंद, हिंदू पक्ष ने न्‍यायालय से लगाई एक और सर्वे कराने की गुहार

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital