उत्तर प्रदेश

जनता भटक रही दर-दर नेताजी ले रहे मौज! यूपी के हापुड़ में सपा नेता के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, कर रहे थे कालाबाजारी

Hapur gas cylinder black marketing case: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों रसोई गैस को लेकर मचे हाहाकार के बीच हापुड़ पुलिस ने एक बड़ी मछली पर जाल डाला है. पुलिस ने समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता अब्दुल रेहान के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया है. जहां एक तरफ आम जनता एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है, वहीं नेताजी के घर से 55 भरे हुए सिलेंडर बरामद होना व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है. छापे की भनक लगते ही सपा नेता मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है.

नेताजी के काले कारनामे का कैसे हुआ खुलासा?

यह पूरा मामला हापुड़ के असौड़ा गांव का है. जिला प्रशासन और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाले अब्दुल रेहान ने अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रखा है. सूचना मिलते ही जिला पूर्ति विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. जैसे ही टीम ने नेताजी के घर पर धावा बोला, वहां हड़कंप मच गया.

अब्दुल रेहान को शायद पहले ही भनक लग गई थी, इसलिए वह टीम के पहुंचने से पहले ही रफूचक्कर हो गया. तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए जब घर के अंदर से एक-दो नहीं, बल्कि 55 भरे हुए सिलेंडर और कई खाली सिलेंडर मिले. स्थानीय लोगों ने दबी जुबान में बताया कि नेताजी इस संकट का फायदा उठाकर एक सिलेंडर को 2000 रुपये तक की ऊँची कीमत पर ब्लैक में बेच रहे थे.

“कालाबाजारियों को बख्शा नहीं जाएगा”: सीएम योगी

हापुड़ की इस कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के प्रशासन को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि युद्ध की आहट या सप्लाई में देरी की अफवाह फैलाकर जो भी जमाखोरी या कालाबाजारी करेगा, उस पर ऐसी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी.

यूपी के मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों (DM) को कड़े आदेश भेज दिए हैं. शासन का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि वितरण में कोई गड़बड़ी न हो और पात्र ग्राहकों को उनका हक मिल सके.

सोशल मीडिया पर भी ‘डिजिटल’ पहरा

सरकार ने केवल जमीनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए ‘डिजिटल पहरा’ भी बैठा दिया है. मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनल्स और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर नजर रखी जाए. अगर कोई गैस की कमी को लेकर फर्जी वीडियो या मैसेज फैलाकर डर पैदा करने की कोशिश करेगा, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी.

राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुलिस के साथ मिलकर लगातार फील्ड में गश्त करें और यह सुनिश्चित करें कि गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों को रास्ते में कोई दिक्कत न आए.

यह भी पढ़ें: डीजल, पेट्रोल से लेकर LPG सिलेंडर तक, जानें पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या आया सामने?

जनता के लिए क्या है सबक?

हापुड़ का यह मामला बताता है कि संकट के समय में कुछ ‘सफेदपोश’ लोग किस तरह आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश करते हैं. प्रशासन ने अपील की है कि अगर आपके आसपास भी कोई अवैध रूप से गैस का भंडारण कर रहा है या ऊंचे दाम मांग रहा है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

8 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

25 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

42 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

57 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago