उत्तर प्रदेश

PAK के लिए जासूसी करते पकड़ी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने प्रयागराज महाकुंभ में भी शूट किए थे वीडियो, यूपी के कई मंदिरों की सूचनाएं जुटाई थी

पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करते पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पिछले कई महीनों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी. संवाददाता के अनुसार, महाकुंभ के दौरान ज्योति प्रयागराज में थी. उसने यहां से भी वीडियो बनाए थे और यूट्यूब पर अपलोड किए थे. इन यात्राओं के दौरान उसके साथ कुछ और लड़कियां भी थीं. इसके साथ-साथ ज्योति यूपी के ज्यादातर धार्मिक शहरों में घूमी. यहां मंदिरों और फेमस स्थान के वीडियो और जानकारी जुटाई.

मथुरा और अयोध्या भी गई, वृंदावन के युवक से संपर्क में थी

ज्योति मथुरा और अयोध्या भी गई. वह वृंदावन के एक युवक के संपर्क में थी. युवक की तलाश में सेना पुलिस भी 18 मई को वृंदावन पहुंची थी. यही नहीं पिछले 5 साल में 6 बार काशी आई. यहां काशी विश्वनाथ दरबार और गंगा घाटों के वीडियो बनाए.”

काशी आने का पता चलने पर पुलिस महकमा, इंटेलिजेंस अलर्ट

ज्योति के बार-बार काशी आने का पता चलते ही पुलिस महकमे से लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट हो गई है. वह वाराणसी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज कब-कब आई? वह कहां-कहां गई? उसके साथ कौन-कौन लोग थे? वह कहां ठहरी? किन लोगों से मुलाकात की और क्या जानकारी जुटाई? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के साथ खुफिया तंत्र जानकारी जुटा रहा है.

15 मई को पुलिस ने ज्योति को उसके घर से अरेस्ट किया था. उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. उसके खिलाफ हरियाणा के हिसार सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़िए: जासूसी में फंसी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस अफसर से थे गहरे रिश्ते

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में थी, कई बार वहां गई

पुलिस के मुताबिक, ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी. सोशल मीडिया के जरिए भारत की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रही थी.

संवाददाता ने बताया, “ज्योति के इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो में वह काशी में गंगा में नाव की सवारी करती नजर आ रही है. एक अन्य वीडियो में उसके साथ कुछ सहेलियां भी गंगा नदी में नाव पर घूमती नजर आ रही हैं. बीते 6 महीने में वह 3 बार वाराणसी आई थी. हालांकि इंस्टाग्राम पर मौजूद अकाउंट Travelwithjo1 को सस्पेंड कर दिया गया है.”

“ज्योति ने दिसंबर, 2023 से फरवरी, 2025 के बीच कई बार वाराणसी यात्रा की थी. एक बार वह दिल्ली से बस से वाराणसी आई थी. 9 दिसंबर, 2024 को उसने अपने youtube चैनल Travelwithjo1 पर अपलोड किया था.”

यह भी पढ़िए: जासूसी के आरोप में हिसार की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तान के संपर्क में होने का आरोप

विशाल तलवार

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

18 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago