उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई ये मांग

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी कमेटी बनाये और रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराई जाए.

याचिका में की गई है ये मांग

इसी के साथ ही हाथरस कांड पर यूपी की योगी सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट की भी मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इसके अलावा ये भी मांग की गई है कि ऐसे समारोह के आयोजनों के लिए गाइडलाइंस बनाई जाए.

ये भी पढ़ें-“जलवायु परिवर्तन को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता”, सीजेआई चंद्रचूड़

इलाहाबाद हाईकोर्ट में लेटर पीटीशन दायर

इसके अलावा हाथरस हादसे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी लेटर पिटीशन दायर की गई है. यह लेटर पिटीशन अधिवक्ता अरुण भंसाली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजी है. लेटर पिटीशन में पूरी घटना की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की गई है. साथ ही घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने और 134 लोगों की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावे पूरे मामले को जांच एसआईटी से कराने के आदेश देने की मांग की गई है. वही हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों पर उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है.

बता दें कि घटना के बाद अधिकारी एक्शन मोड़ में आए और जांच के निर्देश दिए हैं. तत्काल एफआईआर दर्ज की गई. शुरुआती जांच में पता चला कि भीड़ ज्यादा थी और कंट्रोल के लिए खास इंतजाम नही थे. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि यूपी के हाथरस में 121 लोगों की मौत हो गई है. मौत का ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है. नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मचने से ये हादसा हुआ. हादसे के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब की है. हादसे के बाद अब लगातार लखनऊ से हाथरस तक सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

21 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

55 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago