फोटो क्रेडिट @yadavakhilesh
Hathras Stampede: हाथरस हादसे के फरार बाबा का यूपी की राजनीति से पुराना सम्बंध रहा है. दरअसल हादसे के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ तस्वीरें हैं तो वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि अखिलेश यादव बाबा साकार हरि उर्फ सूरज पाल उर्फ भोले बाबा के कार्यक्रम में मौजूद हैं और लोगों को सम्बोधित कर रहे हैं. वायरल वीडियो में वह बाबा की प्रशंसा करते भी दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में कल यानी 2 जुलाई को हुए हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है. कहा जा रहा है कि बाबा के सत्संग करने के बाद बाहर निकलने पर लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़े. इसी दौरान सेवादारों ने रोक दिया. इसी के बाद भगदड़ मच गई और ये हादसा हुआ. फिलहाल तो अखिलेश यादव ने इस हादसे पर शोक जताया है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि “‘हाथरस-हादसे’ की दुखद सूचना मिली. सभी मृतकों को श्रद्धांजलि! इस तरह के आयोजन में हुई मानवीय भूलों का आंकलन करने की आवश्यकता है और भविष्य के लिए सबक़ लेने की भी. एक गहन जाँच और उसके आधार पर की गयी कार्रवाई भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोक सकती है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं!” इसके बाद अब इस मामले में उनकी पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सत्संग करने वाले सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि के सत्संग में पिछले साल जनवरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे. तब उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो.”
मीडिया सूत्रों के मुताबिक सूरजपाल उर्फ बाबा साकार हरि पुलिस विभाग में सिपाही था और नौकरी के दौरान बलात्कार का मुकदमा लिखे जाने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद जेल से छूटने पर उसने अपना नाम और रूप सब बदल कर बाबा बन बैठा. मिली जानकारी के मुताबिक उसके ऊपर यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमें दर्ज हैं. बाबा कासगंज के पटियाली गांव का रहने वाला है. उत्तर प्रदेश पुलिस में उसने 18 साल नौकरी की थी और फिर वीआरएस ले लिया. वह 28 साल पहले इटावा में भी पोस्टेड था. सूरजपाल का दावा है कि उसे भगवान के साक्षात दर्शन हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…