उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: “चरण रज लेके जाना…” गवाह ने बताई भगदड़ मचने की वजह, तो वहीं बाबा के वकील ने किया ये नया दावा

Hathras Stampede: दो जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में मारे गए 121 लोगों की घटना में जांच लगातार जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है.

एक गवाह ने न्यायिक आयोग की तीन सदस्यीय टीम के सामने बताया है कि बाबा ने सत्संग के दौरान कहा था कि चरण रज ले कर जाना. इसीलिए जब बाबा जाने लगे तो भीड़ चरण रज लेने के लिए पीछे दौड़ी और इसी वजह से सब एक के ऊपर एक गिर पड़े. गवाह ने ये भी कहा कि मगर बाबा माइक से लोगों को दौड़ने के लिए मना कर देता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: बाबा सूरजपाल के करीबी मधुकर ने उगले कई बड़े राज…सामने आया सत्संग से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा

10 से 15 लोग लेकर आए थे जहरीले स्प्रे वाले केन

इसके अलावा बाबा सूरजपाल के वकील एपी सिंह ने नया दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि बाबा को बदनाम करने की ये साजिश है. दिल्ली में पत्रकारों के सामने हादसे के पीछे साजिश का आरोप लगाते हुए वह बोले कि सत्संग में मौजूद रहे लोगों ने मुझे बताया है कि 10 से 15 लोग जहरीले स्प्रे वाले केन लेकर आए थे. इसी के जरिये घटनास्थल पर अफरातफरी मचाई गई. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है और इसमें मौत का कारण कुचलना नहीं, बल्कि दम घुटना बताया गया है. मेरे पास सारे सबूत हैं जिसे समय आने पर सामने रखूंगा.

सत्संग में नहीं थी किसी को मोबाइल-कैमरा ले जाने की अनुमति

बता दें कि इस पूरी घटना का कोई भी वीडियो सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वाहनों के पीछे लोगों की भीड़ दौड़ती दिखाई दे रही है तो वहीं घटना के बाद रोते-बिलखते परिजनों का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बीच में क्या हुआ, इसका कोई वीडियो फुटेज सामने नहीं आ सका है. बताया जा रहा है कि बाबा सत्संग में किसी को भी मोबाइल और कैमरे नहीं ले जाने देता था. सीसीटीवी भी कहीं नहीं लगे होते थे. यही वजह है कि मौके पर तैनात पुलिस भी घटना का कोई वीडियो नहीं बना सके हैं. पुलिस के साथ ही जांच टीम भी घटना की जांच कर रही है लेकिन पूरे घटनाक्रम का कोई भी वीडियो फुटेज सामने नहीं आया है. ऐसे में अब जांच टीम चश्मदीद व गवाहों के भरोसे पर है.

गवाह ने आयोग के सामने ये बताई बात

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोग के समक्ष बयान में हाथरस के देव चौधरी ने न्यायिक जांच टीम के सामने बताया कि उन्होंने एटा से आते समय भगदड़ देखी तो रुक गए. महिलाएं रो रही थीं। करीब 20 शवों को हमने उठाकर वाहनों में रखवाया. वहां बाबा की कोई सुरक्षा व्यवस्था या सेवादार नहीं था. देव चौधरी ने आगे बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों ने उनको बताया कि बाबा ने प्रवचन के बाद कहा था कि चरण रज लेकर जाएं. रज लेने की होड़ में लोग पैरों के नीचे आते गए. अगर बाबा माइक से रुकने को कहते, तो हादसा इतना बड़ा न होता. मालूम हो कि कई अन्य चश्मदीदों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं.

आयोग ने इस तरह के पूछे सवाल

आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बीके श्रीवास्तव ने कहा, स्थानीय लोगों और गवाहों को सबूत व बयान पेश करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जल्द जारी किया जाएगा. तो वहीं मीडिया सूत्रों के मुताबिक आयोग ने लोगों से घटना की शुरुआत, मरीजों व शवों के पहुंचने पर अस्पताल में मिली सुविधा और प्रशासन व पुलिस की भूमिका जैसे कई सवाल पूछे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago