देश

Uttar Pradesh: दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं की एंट्री से बैन हटाया, वीडियोग्राफी पर रोक

प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) ने महिलाओं के प्रवेश पर लंबे समय से लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. अब महिलाएं दो घंटे के विजिटर पास से प्रवेश कर सकेंगी. महिलाओं को पर्दे का पालन करना होगा. उन्हें सख्त नियमों के साथ परिसर में घूमने की अनुमति मिल गई है.

प्रवेश को लेकर नियमावली तैयार

देवबंद संस्था के एक सदस्य ने बताया कि देवबंद के दारुल उलूम परिसर में प्रवेश पर महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को संस्था के प्रबंधन ने समाप्त कर दिया. कुछ नियमों के साथ महिलाओं को परिसर में घूमने की इजाजत मिल गई है. दारुल उलूम प्रबंधन ने कई दौर की वार्ता के बाद देश-विदेश से आने वाली महिलाओं के दारुल उलूम में प्रवेश को लेकर एक नियमावली तैयार की है, जिसका पालन करते हुए महिलाओं का प्रवेश दिया जाएगा.

विजिटर पास दिखाना होगा

उन्होंने बताया कि अब दारुल उलूम प्रबंधन (Deoband Madarsa) ने संस्थान के परिसर में प्रवेश के लिये आगंतुक (विजिटर) पास जारी करने के लिये एक अधिकारी को नियुक्त किया है. विजिटर पास में आधार कार्ड या वोटर कार्ड या पैन कार्ड फॉर्म संबंधित अधिकारी को दिखाना होगा. फॉर्म के एक कॉलम में विजिटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, घूमने आए सदस्यों (महिला और पुरुष) की संख्या आदि का ब्योरा देना होगा. महिलाओं को संस्था के अंदर प्रवेश करने की इजाजत दिन खत्म होने से पहले यानी सूर्यास्त तक की होगी.


ये भी पढ़ें: आखिर कैसे पहुंचे हाथी वहां, हाथियों का ये कारनामा हैरान कर देगा आपको


संस्था परिसर में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी. पास की वैधता दो घंटे की होगी. महिलाएं शाम को विजिट नहीं कर सकेंगी. वीडियोग्राफी पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी.

बिना हिजाब फोटो ले रही थीं महिलाएं

कुछ माह पहले दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्थान में शिक्षण कार्य के दौरान बाहरी महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. बाहर से संस्थान में भ्रमण को आने वाली महिलाएं जहां बेपर्दा घूम रही थीं, वहीं संस्था की ऐतिहासिक इमारतों के सामने बिना हिजाब फोटो भी ले रही थीं. साथ ही रील बनाकर और इस पर गाने की एडिटिंग कर इन्हें सोशल मीडिया पर डाला जा रहा था. जिसके बाद संस्थान ने महिलाओं के प्रवेश पर बैन लगा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

5 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

7 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

15 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

25 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

29 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

33 minutes ago