उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन के 48 घंटे बाद महिला की मौत, BJP नेता के अस्पताल पर अंबेडकर नगर स्वास्थ्य विभाग एक्शन;  जांच के लिए बनी टीम

Ambedkar Nagar News: स्वास्थ्य सेवा के केंद्र यानी अस्पताल में जब किसी मरीज का जीवन छिन जाता है तो उस परिवार पर क्या गुज़रती होगी यह सोचकर ही दिल कांप जाता है. हालांकि, उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों पर हेल्थ सेंटर की लापरवाही के कारण ऐसे मामले आते रहते हैं. ताजा मामाला अम्बेडकर नगर के साकेत मेडिकल सेंटर का आया है. जहां, इलाज के 48 घंटे बाद मरीज की मौत हो गई. मामला इसलिए भी बड़ा बन जाता है कि मेडिकल सेंटर बीजेपी नेता से संबंधित है. खैर स्वास्थ्य विभाग शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आ गया है और जांच के लिए टीम गठित कर दी है.

क्या है Ambedkar Nagar का मामला?

मेडिकल सेंटर पर आरोप है कि वहां एक महिला का ऑपरेशन करने के बाद उसकी मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इजहापुर थाना इलाके में पड़ने वाले गांव पूरनपुर के रहने वाले राजमीत अपने बेटी दुर्गा की सर्जरी के लिए 27 जुलाई को अस्पताल (Saket Medical Center Ambedkar Nagar) पहुंचे थे. उसका इलाज हुआ लेकिन 2 दिन बाद यानी 29 जुलाई को उसकी मौत हो गई. उन्होंने अपने स्तर पर लोगों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उनकी एक न सुनी गई.

बेटी की मौत के बाद राजमीत ने 8 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की. राजमीत ने आरोप लगाया गया है कि चिकित्सकों की लापरवाही से उनकी बेटी की मौत हुई है. अब जाकर विभाग ने उनके पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

7 सदस्यों की टीम हुई गठित

मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया है. इस टीम में डॉ. सुरेश कुमार शुक्ला  (मुख्य चिकित्साधिकारी),  डॉ.अनूप मौर्य (अपर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय), डॉ. विजय बहादुर (चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) डॉ. बीडी यादव (फिजिशियन, संयुक्त जिला चिकित्सालय), डॉ कीर्ति अवस्थी रिजवी (जनसेवा केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) शामिल हैं.

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनसे इलाज के लिए पैसे नहीं लिए गए हैं. पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड से किया गया है. इसी कारण भुगतान संबंधी जांच के लिए दो अन्य सदस्य नामित किए गए हैं. इसमें प्रतीक्षा सिंह (उप जिलाधिकारी / ज्वाइंट मजिस्ट्रेट), डॉ. मृदुल त्रिपाठी (जिला कार्यक्रम समन्वयक, कार्यालय अधोहस्ताक्षरी) शामिल हैं. जांच टीम इस मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी. टीम को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

डायरेक्टर के नाम जारी हुआ नोटिस

अस्पताल (Saket Medical Center Ambedkar Nagar) को नोटिस भेजकर कर्मचारियों को सोमवार को तलब किया गया है. उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी. इस नोटिस में मरीज का इलाज करने वाली टीम के नाम शामिल किए गए हैं. नोटिस भाजपा नेता रजनीश सिंह की पत्नी व सेंटर की संचालक अनामिका सिंह के नाम जारी किया गया है. इसमें उन्हें निर्देशित किया गया है संबंधित मामले में इलाज करने वाली टीम को निर्देश दें की वो जांच में सहयोग करें. सभी को सोमवार सुबह 11 बजे के लिए तलब किया गया है.

  • डॉ. अनुनय सिंह- यूरोलॉजिस्ट
  • डॉ. सुदीप कुमार मौर्य- एनेस्थिसियोलॉजी
  • सत्यम शुक्ला- OT टेक्नीशियन
  • प्रेम चंद- OT टेक्नीशियन
  • विकास सिंह- GNM
  • अंजलि- ANM
  • गुलजहां बानो- GDA

ये भी पढ़ें: एसिडिटी का अंत तुरंत! अपनाएं 5 आसान नुस्खे

पिता को उम्मीद की मिलेगा न्याय

बेटी दुर्गा को ऑपरेशन के लिए भर्ती कराने वाले राजमीत आज अपनी लाडली को खो चुके हैं. उनका दर्द तब और गहरा हो गया, जब उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया. न्याय की इस लड़ाई में, अब प्रशासनिक सख्ती दिखाई दी है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, दोषियों को बेनकाब करने के लिए, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आईएएस प्रतीक्षा सिंह के साथ 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. परिवार को उम्मीद है कि उनकी बेटी की मौत के पीछे की सच्चाई अब जल्द ही सामने आएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

19 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

48 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago