उत्तर प्रदेश

बिकरू कांड: बल्लू मुस्लिम की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के सहयोगी बबलू उर्फ बल्लू मुस्लिम की दूसरी ज़मानत अर्जी नामंजूर कर दी है. यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने बबलू के वकील और अपर शासकीय अधिवक्ता विकास सहाय को सुनकर दिया है. बबलू की पहली ज़मानत अर्जी गत वर्ष नामंजूर की जा चुकी है.

बबलू के अधिवक्ता का कहना था कि याची 25 अगस्त 2020 से जेल में बंद है. ट्रायल की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार कुल 102 अभियोजन गवाहों में से अब तक सिर्फ 16 की गवाही हुई है. याची का घटना के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे से कोई सीधा जुड़ाव नहीं था. उस पर जो आरोप लगे है, उन्हीं आरोपों में अन्य अभियुक्तों की ज़मानत हो चुकी है.

अपर शासकीय अधिवक्ता विकास सहाय ने ज़मानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि घटना काफी गंभीर है. अभियुक्तों ने सीधे प्रशासन को चुनौती दी थी.

पुलिस अधिकारियों की हत्या की गई और आतंक कायम करने के इरादे से घटना को अंजाम दिया गया. कोर्ट ने कहा कि घटना की प्रकृति को देखते हुए आरोपी की जेल में निरुद्धि को लंबी अवधि नहीं कहा जा सकता. कोर्ट ने ज़मानत अर्जी खारिज़ करते हुए कहा कि यदि एक वर्ष बाद ट्रायल आगे नहीं बढ़ता तो याची जमानत की मांग फिर कर सकता है.

ये भी पढ़े: वोटर ID विवाद में फंसे तेजस्वी! दो-दो कार्ड पर आयोग ने मांगा जवाब, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?

भारत एक्सप्रेस

 

विशाल तलवार

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

14 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

24 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

50 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

3 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago