लखनऊ में नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी घंटाघर से हुआ गिरफ्तार
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर इंसानियत को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है.
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना चौक थाना क्षेत्र की है. यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग को एक शातिर युवक ने अपने जाल में फंसाया. आरोपी ने किशोरी को मीठी-मीठी बातों और बहला-फुसलाकर उसके घर से दूर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया. जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में पीड़िता की मां कोतवाली पहुंच गई.
पीड़िता की मां ने थाना चौक में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी. तहरीर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पोक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.
केस दर्ज होने के बाद चौक थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई. आखिरकार, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी गोपाल सोनी उर्फ गोपाल वर्मा (उम्र 22 वर्ष) को लखनऊ के ही मशहूर घंटाघर इलाके से धर दबोचा.
ये भी पढ़ें- ‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर युवतियां और नाबालिग बच्चियां शहर के भीतर कितनी सुरक्षित हैं. पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…