उत्तर प्रदेश

वर्दी का रौब और सरेआम गुंडागर्दी; मेरठ के बेलगाम सिपाही का वीडियो वायरल

Meerut Case:मेरठ/हरीश शर्मा:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देहलीगेट थाना क्षेत्र में एक सिपाही का नशे की हालत में बीच सड़क पर फल विक्रेता और आम लोगों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के जली कोठी में तैनात सिपाही गजेंद्र शर्मा का नशे में धुत्त होकर हंगामा करने का वीडियो वायरल हुआ है. सिपाही ने एक फल विक्रेता और आम लोगों के साथ गाली-गलौज की, उन्हें धमकाया और मारपीट भी की. खाकी को बदनाम करने वाले इस सिपाही की हरकत कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

क्या है मामला? (Delhi Gate Meerut)

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल करने का एक नया मामला मेरठ जिले से सामने आया है, जहां एक बेलगाम सिपाही ने नशे की हालत में जमकर उत्पाद मचाया. मामला देहलीगेट थाना क्षेत्र के जली कोठी इलाके का बताया जा रहा है. यहां तैनात सिपाही गजेंद्र शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी तरह होश खोकर आम जनता पर अपनी खाकी का रौब झाड़ता नजर आ रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिपाही गजेंद्र शर्मा शराब के नशे में बुरी तरह धुत्त था. उसने राह चलते एक गरीब फल विक्रेता को निशाना बनाया और उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. जब वहां मौजूद आम लोगों ने इसका विरोध किया, तो सिपाही और ज्यादा भड़क गया. उसने न केवल लोगों को सरेआम गंदी-गंदी गालियां दीं, बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दीं.

सिपाही का यह ड्रामा काफी देर तक चला (Meerut Police Constable Viral Video)

हद तो तब हो गई जब बेलगाम सिपाही ने कानून की मर्यादा को ताक पर रखकर लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. बीच सड़क पर खाकी वर्दी पहनकर सिपाही का यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा और किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस की साख पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग इस सस्पेंडेड मिजाज वाले सिपाही पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ समाधान दिवस बना ‘सिनेमा हॉल’: साहबों के मोबाइल और दरोगा जी की पिक्चर के आगे बेबस दिखी जनता की चीखें, देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

39 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago