लीगल

सुप्रीम कोर्ट से फाइल गायब होने पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- रजिस्ट्री में हर कोई खुद को ‘सुपर चीफ जस्टिस’ समझता है, आज ही दो रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से केस फाइल गायब होने की शिकायत मिलने के बाद सीजेआई सूर्यकांत ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. सीजेआई ने कहा कि अगर रजिस्ट्री ने फाइल खो दी है, तो यह बहुत नही गंभीर मामला है. सीजेआई ने कहा कि अगर हमारी रजिस्ट्री जरूरी फाइलें खो रही है, तो क्या आपको लगता है कि मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूंगा.

उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले को देखना होगा और पता लगाना होगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है. कृपया मुझे पूरी जानकारी दें. मैं इस लापरवाही की जांच करना चाहता हूं कि इसके पीछे क्या कारण है.

रजिस्ट्री में केस फाइल गुम होने की आशंका

सीजेआई ने कहा कि कृपया एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड से कहें कि वे मुझे अभी मेरे चैंबर में या मेरे घर पर शिकायत सौंपे. लेकिन इसे आज ही दें, मैं इस मामले को देखूंगा. दरअसल वकील शुभी शिवानी जयदीप ने इस मुद्दे को सीजेआई के समक्ष उठाया. उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत को बताया कि 8 जून को दायर की गई स्पेशल लीव पिटीशन अभी तक रजिस्टर नहीं कि गई. उन्होंने यह भी बताया कि इसकी शिकायत रजिस्ट्रार को पत्र के जरिए की है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि केस फाइल रजिस्ट्री की तरफ से खो गई है और इसी वजह से इसे कोर्ट के सामने लिस्ट नहीं किया गया.

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से मांग की है कि वह रजिस्ट्री को फाइल खोजने, मामले को फिर से रजिस्टर करने और इसे तुरंत लिस्ट करने का निर्देश देने की गुहार लगाई है. शिकायतकर्ता के मुताबिक इसको लेकर वह रजिस्ट्रार को कई बार पत्र लिख चुके है. सीजेआई ने संकेत दिया है कि वह शिकायत और केस फाइल खोने का खुद जांच करेंगे.

रजिस्ट्री के कामकाज पर पहले भी नाराजगी जता चुके हैं सीजेआई सूर्यकांत

इससे पहले भी रजिस्ट्री के काम काज को लेकर सीजेआई सूर्यकांत नाराजगी व्यक्त कर चुके है. आयुषी मित्तल बनाम राजस्थान सरकार के मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री बहुत ही खराब तरीके से काम कर रही है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था बहुत ही खराब रजिस्ट्री है. यहां बैठा हर व्यक्ति खुद को भारत का सुपर चीफ जस्टिस समझता है.

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ेगी मुश्किल? जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अड़ी ED

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

11 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

22 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

35 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

40 minutes ago