Categories: देश

हमें मौका मिलेगा तो जम्मू-कश्मीर में भी चलाएंगे ‘बुलडोजर’: कविंदर गुप्ता

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बुलडोजर की एंट्री हो गई है. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने आईएएनएस से कहा, अगर हमें जम्मू कश्मीर में काम करने का मौका मिला तो यहां भी जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होंगे उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी.

यहां जिन्होंने गुंडागर्दी के जरिए लोगों को डरा-धमकाकर संपत्ति जमा की है, उससे उचित तरीके से निपटा जाएगा. उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में ऐसा किया जा रहा है. मेरा मानना ​​है कि यह एक अच्छा और जरूरी कदम है, क्योंकि इससे बेहतर माहौल बनता है. अगर जम्मू-कश्मीर में मौका मिला तो हम इसी तरह के कदम उठाएंगे.

दरअसल, शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया. अब्दुल्ला ने कहा, भाजपा अपने शासन वाले राज्यों में मुसलमानों को दबाना चाहती है. उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां इसे गैरकानूनी बताया गया है.

यूपी में हमारे मस्जिदों-मदरसों पर ताले लगाए जा रहे हैं. असम में भाजपा की हुकूमत में हर बार मुसलमानों को जलील करने की कोशिश की जाती है। मुसलमान जब इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, जब मुसलमानों का जनसैलाब आता है, तो उन्हें जिहादी कहा जाता है.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों को दबाना चाहती है. कर्नाटक में जब भाजपा की हुकूमत होती है, तब हमारी मां-बहनों को कहा जाता है कि पहले हिजाब उतारो फिर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में जाओ. हमें वैसी ताकत से जम्मू -कश्मीर को बचाना है जो यहां भी वैसी हालात पैदा करना चाहते हैं, जो हमारी आवाज को दबाना चाहते हैं.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को होगा. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं. इनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है जबकि कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है.

ये भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और तेजस्वी समेत अन्य को समन जारी करने का फैसला टला

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

14 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

23 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

33 minutes ago

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन से विकास योजनाओं तक बड़ा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे के…

35 minutes ago

एक साल में 146% बढ़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री, जानिए कौन रहा नंबर-1?

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बढ़ती मांग के बीच Hero Vida की बिक्री में अगस्त…

57 minutes ago