UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां दो मुस्लिम युवतियों ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना लिया और अपने प्रेमी हिंदू युवकों से शादी कर ली. धर्म और समाज की परवाह किए बिना उन्होंने अपने प्यार को नया नाम दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले की रहने वाली नूर फातिमा और स्वालेहीन नाम की युवतियों ने हापुड़ के मंदिर में अपना धर्म परिवर्तन किया. इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. नूर फातिमा ने शादी के बाद अपना नाम नीलम रखा और पंडित नगला निवासी अमित कुमार से शादी की. वहीं, नूरफातिमा ने अपना नाम नीलम रखा और भोजपुर थाना क्षेत्र के निवासी गौरव कुमार से विवाह किया.
वे यूपी के गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर पहुंचीं. वहां उन्होंने बालिग होने का प्रमाण पत्र दिखाया और शादी की इच्छा जताई. मंदिर में आचार्य प्रेमदेव शास्त्री की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई. विवाह के बाद दोनों युवतियों ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. कोई दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस से सुरक्षा की अपील की है.
शालिनी ने दावा किया है कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है. वहीं नीलम ने भी यही बात कही. दोनों का कहना है कि अब वे अपने पति के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती हैं. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं आई है. इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स…
Blood Sugar 278 What To Do: अगर ब्लड शुगर 278 mg/dL तक पहुंच जाए, तो…
Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच…
PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने डिजिटल व्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, GST,…
Purvanchal Election Equation: वाराणसी मंडल में 2027 की लड़ाई केवल बीजेपी बनाम सपा नहीं होगी,…
PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने तकनीक, डेटा, AI और डिजिटल…