खेल

Mohammed Shami की बंगाल टीम में वापसी, लेकिन टेस्ट टीम से बाहर, फिटनेस बना रोड़ा

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए बंगाल के 50 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. चोट की चिंताओं के चलते शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया था.

34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इस सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.

शमी भारत की ओर से मार्च 2025 में आखिरी बार खेले थे. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था. इस टूर्नामेंट में शमी ने पांच मुकाबले खेलते हुए नौ विकेट अपने नाम किए थे. वनडे वर्ल्ड कप-2023 में मोहम्मद शमी ने 24 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई.

रणजी में धमाकेदार वापसी के बावजूद टेस्ट टीम से बाहर

हाल ही में शमी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफल वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी में बंगाल को मध्य प्रदेश के खिलाफ 11 रन से रोमांचक जीत दिलाई. इस मैच में शमी ने 7 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 37 रन भी बनाए.

34 वर्षीय शमी ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सीमित ओवरों के चार मुकाबले खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी की.

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शमी के पूरी तरह से फिट नहीं होने की जानकारी देते हुए उन्हें ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ के लिए टीम में नहीं चुना. शमी आखिरी बार जून 2023 में टेस्ट फॉर्मेट खेले थे. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच था.

फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट बनी शमी की टीम से गैरमौजूदगी की वजह

इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए अगरकर ने खुलासा किया था कि शमी की फिटनेस संबंधी समस्याओं और टेस्ट मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए Mohammed Shami का चयन नहीं हो पाया.

बंगाल ने जिन 50 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, उसमें अभिमन्यु ईश्वरन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद और अभिषेक पोरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya और Jasmin Walia का रिश्ता हुआ खत्म? सोशल मीडिया ने खोल दी दोनों की पोल

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

5 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

14 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

45 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

1 hour ago