Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP News: प्रेम के सामने ढह गई धर्म की दीवार! मुरादाबाद में दो युवतियों ने हिंदू धर्म अपनाकर की प्रेमियों से शादी

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रेम की एक अनोखी कहानी सामने आई है, यहां दो मुस्लिम युवतियों ने खुद से हिंदू धर्म अपनाकर युवकों से शादी की. मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से हुए इस विवाह की चर्चा हर तरह हो रही है.

Two Muslim girls married Hindu youths in Moradabad

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां दो मुस्लिम युवतियों ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना लिया और अपने प्रेमी हिंदू युवकों से शादी कर ली. धर्म और समाज की परवाह किए बिना उन्होंने अपने प्यार को नया नाम दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जिले की रहने वाली नूर फातिमा और स्वालेहीन नाम की युवतियों ने हापुड़ के मंदिर में अपना धर्म परिवर्तन किया. इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. नूर फातिमा ने शादी के बाद अपना नाम नीलम रखा और पंडित नगला निवासी अमित कुमार से शादी की. वहीं, नूरफातिमा ने अपना नाम नीलम रखा और भोजपुर थाना क्षेत्र के निवासी गौरव कुमार से विवाह किया.

तीन साल तक चला ये प्रेम-प्रसंग (UP Moradabad News)

प्रेम की शुरुआत तीन साल पहले फोन पर बातचीत से हुई थी. नूर फातिमा की दोस्ती गौरव कुमार से हुई. उनके साथ मिलने-जुलने के दौरान स्वालेहीन की जान-पहचान गौरव के दोस्त अमित कुमार से हो गई. धीरे-धीरे दोनों जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ता गया. हालांकि जब परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया. धर्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ऐसे में चारों ने मिलकर फैसला किया कि वे अब किसी की नहीं सुनेंगे. 12 जुलाई को दोनों लड़कियां अपने घरों से निकल पड़ीं.

वे यूपी के गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर पहुंचीं. वहां उन्होंने बालिग होने का प्रमाण पत्र दिखाया और शादी की इच्छा जताई. मंदिर में आचार्य प्रेमदेव शास्त्री की मौजूदगी में शादी सम्पन्न हुई. विवाह के बाद दोनों युवतियों ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. कोई दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस से सुरक्षा की अपील की है.

परिवार को जान का खतरा बताया

शालिनी ने दावा किया है कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है. वहीं नीलम ने भी यही बात कही. दोनों का कहना है कि अब वे अपने पति के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती हैं. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं आई है. इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हैदराबाद से थाईलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में तकनीकी खराबी? उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौटी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism