Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे. अक्सर कहा जाता है कि गाड़ी सीखते वक्त सावधानी बहुत जरूरी है, लेकिन यहां तो सावधानी हटी और सीधे सब्जी की दुकान में ‘एंट्री’ हो गई. मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ए टू जेड रोड का है, जहां गुरुवार की सुबह एक कार चालक की गलती की वजह से बड़ा हादसा होते-होते रह गया.
घटना गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे की है. ए टू जेड रोड पर रोजाना की तरह चहल-पहल शुरू ही हुई थी कि अचानक एक वैगनआर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित सब्जी की दुकान की तरफ तेजी से बढ़ी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार सीधे दुकान के भीतर जा घुसी. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकान पर काम कर रहा युवक मोनू कितनी फुर्ती से पीछे भागा, वरना आज कोई बड़ा अनिष्ट हो सकता था.
इस पूरी घटना के पीछे की वजह काफी हैरान करने वाली है. दरअसल, एक महिला कार चलाना सीख रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों और दुकानदार की मानें तो प्रैक्टिस के दौरान महिला अचानक घबरा गई (हॉपलेस हो गई) और उसने ब्रेक लगाने के बजाय पैर एक्सीलेटर पर रख दिया. रफ्तार तेज होने के कारण कार सीधे सब्जी के ठेलों और काउंटर को रौंदते हुए अंदर जा घुसी.
दुकानदार मोनू ने आपबीती सुनाते हुए बताया, “मैं अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी सुबह साढ़े सात बजे के करीब यह हादसा हुआ. महिला गाड़ी सीख रही थी और अचानक घबराहट में उसने एक्सीलेटर दबा दिया. हम लोग तो बस जान बचाकर भीतर की तरफ भागे. सामान का थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई.”
ये भी पढ़ें- कोल्ड स्टोर से लीक हुई अमोनिया; आगरा में 40 लोगों की बिगड़ी तबीयत,मौके पर पहुंचे डीएम
हादसे का यह सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि रिहायशी इलाकों में इस तरह गाड़ी सीखना कितना जोखिम भरा हो सकता है. गनीमत यह रही कि उस वक्त दुकान के सामने ग्राहकों की भीड़ नहीं थी, नहीं तो यह ‘प्रैक्टिस’ कई परिवारों पर भारी पड़ सकती थी. फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…