रिपोर्ट- आशुतोष मिश्र
सुल्तानपुर में आज (सोमवार) को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर जिला पंचायत सभागार पहुंचे. सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे वहां पहुंचे, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर शहर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और कई अधिकारी मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में मंत्री राजभर के तीखे राजनीतिक बयान रहे.
मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गाजीपुर में जाकर जातीय तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और समाज में ब्राह्मण व यादव समुदाय के बीच संघर्ष का माहौल बनाने की बात कर रहे हैं.
राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक लड़की की मौत को लेकर जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है, वह गलत है. उनके मुताबिक यह मामला “प्रेम प्रसंग” से जुड़ा है, लेकिन इसे बलात्कार और हत्या का रंग देकर राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव बढ़ाने का काम करते हैं.
कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों से सत्ता में रही, लेकिन महिला आरक्षण बिल को लागू करने की दिशा में कभी गंभीरता नहीं दिखाई. उनके मुताबिक अब जब यह बिल पास हो चुका है, तो भी कांग्रेस उसका विरोध करने के बहाने ढूंढ रही है.
राजभर ने पंचायत व्यवस्था से जुड़े एक मामले पर कहा कि ग्राम पंचायत के संचालन को लेकर जो भी निर्णय होगा, वह पूरी तरह से हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार ही तय किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए.
इस पूरे बयान में ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर लगातार हमले किए और यह संकेत दिया कि आने वाले समय में राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है. कार्यक्रम के दौरान उनका संदेश साफ था कि सरकार अपने फैसलों और नीतियों पर कायम है, जबकि विपक्ष पर उन्होंने समाज में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: ‘मुस्लिमों की हो रही अनदेखी…’, सपा के गाजियाबाद जनसंवाद में भारी बवाल, ये कैसा PDA है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…