डिंपल यादव.
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) के घी में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने एक बयान में उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भी मंदिर के प्रसाद में मिलावट का आरोप लगाया है.
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं समझती हूं कि कहीं ने कहीं ये फूड अडल्टरेशन डिपार्टमेंट की नाकामी रही है. ये लोग भांप नहीं पाए हैं और लगातार इस तरह की मिलावट आम आदमी के खाने में भी भारी मात्रा में हो रही है, जिसके बारे में कोई संज्ञान नहीं लिया जाता. मैं समझती हूं कि ये जो हमारा फूड अडल्टरेशन डिपार्टमेंट है, इसे पूरी तरह से काम करना चाहिए और जांच बैठानी चाहिए.’
डिंपल यादव ने कहा, ‘जिस तरह से आप बता रहे हैं कि तिरुपति बालाजी के लड्डुओं में मिलावट का मामला आया है. ये बहुत ही नाजुक मामला है. ये कहीं न कहीं हमारी श्रद्धा से जुड़ा मामला है. इसी तरह की बात हमारे वृंदावन में भी सुनने को मिली है. वहां पर सही किस्म के खोये का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. उसमें भी मिलावट हो रही है.’
वे कहती हैं, ‘मैं समझती हूं कि अब इस डिपार्टमेंट को कुछ काम करना चाहिए और क्योंकि सरकार भारतीय जनता पार्टी की है तो इनको पूरी जिम्मेदारी के साथ इस पर काम करवाना चाहिए.’
सपा सांसद डिंपल यादव ने आगे कहा, ‘मंदिर के लड्डुओं की भी जांच होनी चाहिए और आम आदमी के खाने की भी जांच होनी चाहिए कि किस तरह मिलावटी खाना जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है. किस तरह तेल में मिलावट है, अनाज में मिलावट है, जिसकी वजह से आज लोग गंभीर बीमारियों से त्रस्त हैं.’
मालूम हो कि हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार पर तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में चढ़ाए जाने वाली पवित्र मिठाई ‘तिरुपति लड्डू’ को बनाने में पशुओं की चर्बी सहित घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था. मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘तिरुपति के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे… उन्होंने घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया था.’ हालांकि वाईएसआरसीपी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इन आरोपों से इनकार किया है.
दरअसल, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के तहत सेंटर फॉर एनालिसिस एंड लर्निंग इन लाइव स्टॉक एंड फूड लैब की रिपोर्ट में हुए खुलासे में यह बात सामने आई है कि तिरुपति मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…