देश

मवेशी तस्करी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार शख्स को जमानत

मवेशी तस्करी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार मोहम्मद इनामुल हक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इनामुल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.

इनामुल मवेशियों की सीमा पार बांग्लादेश में तस्करी करने का मुख्य आरोपी है. आरोप है कि तस्करी में घूस की रकम राजनीतिक दलों और स्थानीय अधिकारियों को दी जाती थी. ईडी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर होने वाले अवैध व्यापार की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में करोड़ों रुपये के सीमा पार मवेशी तस्करी रैकेट के मुख्य आरोपी मोहम्मद इनामुल हक को गिरफ्तार किया था.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. उन्होंने कहा था कि बीएसएफ कमांडेंट समेत मामले के अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन कोलकाता हाईकोर्ट ने इनामुल को जमानत देने से इनकार कर दिया है. इस मामले में अधिकतम सात साल तक हो सकती है.

इस मामले की जांच में पाया गया है कि पश्चिम बंगाल के रोशनबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक बटालियन के पूर्व कमांडेंट ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास पशु तस्करों से रिश्वत ली थी. बाद में उन्हें केरल के एलेप्पी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने पकड़ा, तो उनके पास से 43 लाख रुपये बरामद हुए थे. वो भी जमानत पर रिहा हो चुके हैं. हक पर कमांडेंट को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

2 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

8 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

27 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago