Amroha Viral Wedding: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. यहां एक युवक ने एक साथ तीन सगी बहनों से ब्याह रचा लिया है. पहले तो लोगों को लगा कि यह सिर्फ व्यूज पाने के लिए बनाई गई कोई इंस्टाग्राम रील या प्रैंक वीडियो है लेकिन जब खुद दूल्हे और तीनों दुल्हनों ने कैमरे पर आकर इसके सच होने का दावा किया, तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया.
यह पूरा अजीबोगरीब मामला अमरोहा के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है. यहां पेशे से किसान रमेश की तीन बेटियों सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू नाम के युवक के साथ सात फेरे लिए हैं. बीते दिनों सामने आए वीडियो में विकास को तीनों की मांग में सिंदूर भरते और हवन कुंड के सामने फेरे लेते हुए साफ देखा गया.
जब यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो लोग इसे महज पब्लिसिटी स्टंट मान रहे थे. लेकिन इसके बाद चारों ने खुद सामने आकर साफ कर दिया कि यह कोई फर्जी वीडियो नहीं बल्कि उनकी असली शादी है. मीडिया और कैमरे के सामने साड़ी पहने बैठीं तीनों बहनों और उनके पति ने दावा किया कि वे अपनी इस शादी से बेहद खुश हैं. इनमें से एक लड़की सरोज जो खुद बीटेक की छात्रा और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी बालिग हैं और उन्होंने पूरी मर्जी से यह कदम उठाया है इसलिए किसी को भी उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- बॉस की जान बचाने के लिए महिला ने दान कर दी किडनी, बदले में मिला ऐसा सिला कि उड़ जाएंगे होश
इस अनोखी और विवादित शादी ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों को नाराज कर दिया है. वायरल वीडियो के मुताबिक यह शादी एक स्थानीय चामुंडा मंदिर में हुई है जिसमें हवन और फेरे की रस्में निभाई गईं. इतना ही नहीं वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन और कुछ अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं जिससे मामला और तूल पकड़ गया है.
हालांकि जैसे ही यह वीडियो चर्चा में आया मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी किसी भी शादी के होने से साफ इनकार कर दिया. वहीं दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल पर इस तरह के कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है और भारी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
खास बात यह है कि इन तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपने अकाउंट बनाए थे और महज कुछ ही वीडियो अपलोड करके रातों-रात लाखों फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे. अब इस शादी के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं. कुछ लोग इसे उनकी पर्सनल चॉइस बता रहे हैं तो वहीं एक बहुत बड़ा वर्ग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…