अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर का तीखा हमला
OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश के बयानों पर सवाल उठाया और उन्हें ‘रामपुर वाले चचाजान’ से सलाह लेने की नसीहत दे डाली.
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि अच्छे व्यवहार के लिए अच्छी संगत जरूरी होती है. जब संगत अच्छी नहीं होगी तो जुबान भी अच्छी नहीं रहेगी. राजभर ने अखिलेश के बयानों को लफंदरों की भाषा करार दिया. उन्होंने कहा कि अब इनके मुंह से ‘इसको उड़वा दूंगा’, ‘उसको उठवा लूंगा’ और ‘पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा’ जैसी बातें निकल रही हैं.
ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में रामपुर वाले ‘चचाजान’ का जिक्र करते हुए अखिलेश पर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि चचाजान के लौट आने से अखिलेश को बहुत खुशी हुई है या फिर उन्हें कोई बड़ा सदमा लगा है. राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि वे अपने बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर उनसे सियासी समझ लें. चाहें तो वो रामपुर वाले चचाजान से ही ‘एक्सपर्ट एडवाइस’ ले सकते हैं.
मित्र अखिलेश यादव जी!
बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि अच्छा बनने के लिए संगत अच्छी रखनी होती है लेकिन जब संगत ही अच्छी नहीं रहेगी तो जाहिर है जुबान कैसे अच्छी होगी। जिसकी जुबान अच्छी नहीं होगी, उसके मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी!
‘इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा, फलाने के मूंछ की ताव देखूंगा…’ और अब तो मीडिया के सामने ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि ‘पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा…’
ये सब क्या अंट-शंट बोलने लगे हैं आप…?रामपुर वाले चचाजान के लौट आने से या तो आपको बहुत ज्यादा खुशी हुई है, या बहुत बड़ा सदमा लग गया है…!
अरे महाराज, लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए और अपने बड़े बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे ज्ञान लीजिए।
न विश्वास हो तो अपने रामपुर वाले चचाजान से ही एक्स्पर्ट एडवाइस ले लीजिए। 10 साल पहले वो भी आपके जैसे ही थे!!सरकारी नौकरी वालों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढ़वाते थे। सरकारी कर्मचारी को तनख़ैया समझते थे। आज 10 साल बाद उनकी जुबान ठीक तो नहीं हुई लेकिन थोड़ी नर्म ज़रूर हो गई है।
उनसे पूछ लीजिए कि क्या वो अभी भी सरकारी नौकरी वालों को ‘तनखइया’ समझते हैं? और ‘तनखइयों’ से जूते साफ कराएंगे?
बस इतना ही पूछ लेंगे आप तो चचाजान अपने अनुभव के आधार पर मिला ‘अचूक ज्ञान’ जरूर देंगे आपको!
मित्र अखिलेश जी, आपकी बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर आपके लोफर लोडर तालियां बजा सकते हैं मगर ध्यान रहे कि इस प्रदेश में लाखों युवा हैं, जो सरकारी नौकरियों में आने के लिए लगन और परिश्रम से जुटे हुए हैं।
कम से कम अपनी गुंडाई वाली गंदी मंशा जगजाहिर करके सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का मनोबल तो मत तोड़िए।आपकी इन गीदड़ भभकियों को वो सुन भी रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से समझ भी रहे हैं। युवाओं को भी पता है कि 10 साल पहले कैसे सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र पूरे सरकारी सिस्टम को अपना गुलाम बनाकर रखता था। सरकारी नौकरी वाले ‘तनखइया’ और ‘गुलाम’ समझे जाते थे।
हमारा यही सुझाव है कि अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए। समय बदल चुका है। कॉलर पकड़ के सरकारी कागजों पर साइन कराने वाले गुंडावादियों को यूपी की जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है।
आज यूपी पुलिस में उन युवाओं की एक बड़ी फौज भर्ती हो चुकी है, जो न तो किसी की सिफारिश से आई है, न सैफई सिंडिकेट की तिजोरी भर के…। ये युवाशक्ति अपनी लगन, मेहनत और काबीलियत के दम पर नौकरी में आई है। ये कानून का राज स्थापित कराने और मुसीबत में मदद के लिए डटे रहने वाली फोर्स बन चुकी है।
इन्हें अपना तनखइया गुलाम बनाने का गंदा सपना देखना छोड़ दीजिए।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 22, 2026
राजभर ने आजम खान पर भी जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 10 साल पहले चचाजान भी सरकारी कर्मचारियों को गुलाम और ‘तनखइया’ समझते थे. उस समय पुलिस से अपनी भैंस ढूंढने जैसे काम कराए जाते थे. राजभर ने तंज किया कि इतने साल बाद उनकी जुबान भले ही पूरी तरह न बदली हो, लेकिन पहले से थोड़ी नरम जरूर हुई है.
सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के बयानों को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं से भी जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में नेताओं को अपनी बयानबाजी से उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए.
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश की बातें सुनकर उनके समर्थक भले ही तालियां बजाएं, लेकिन नौकरी की तैयारी कर रहे युवा इन बयानों को समझ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि युवाओं को पता है कि 10 साल पहले सरकारी सिस्टम पर किस तरह का दबदबा था और सरकारी कर्मचारियों को किस नजर से देखा जाता था. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के पुराने शासनकाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल पहले ‘सैफई सिंडिकेट’ और उसका माफियातंत्र सरकारी सिस्टम को अपने हिसाब से चलाता था. सरकारी कर्मचारियों को ‘तनखइया’ और ‘गुलाम’ समझा जाता था.
उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है. उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में ऐसे युवा भर्ती हुए हैं, जो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर नौकरी में आए हैं. उन्होंने दावा किया कि ये पुलिसकर्मी किसी की सिफारिश या पैसे के दम पर नहीं, बल्कि अपनी योग्यता के आधार पर भर्ती हुए हैं.
ये भी पढ़ें- तस्वीर पर बवाल, मंच से सीधा वार! सम्राट चौधरी ने खोली विरोधियों की पोल, पीएम मोदी के दौरे ने पलट दी बिहार की बाजी
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लंबी-लंबी बातें करने से बचने की सलाह दी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सरकारी कागजों पर हस्ताक्षर कराए जाते थे. उत्तर प्रदेश की जनता ऐसे तौर-तरीकों को 10 साल पहले ही नकार चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट…
ईटानगर में सहकारिता समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल…
कलकत्ता हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट खरीदने मात्र से पार्किंग का अधिकार…
Michael a Singer Books: माइकल ए. सिंगर की किताब 'द सरेंडर एक्सपेरिमेंट' सिखाती है कि…
Amit Shah Arunachal Pradesh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश में 5,610…