OP Rajbhar News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है. योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर जमकर तंज कसा.
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मित्र अखिलेश जी, विपक्ष में रह कर आपके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा तो रह नहीं गया है इसलिए आप मसखरेपन पर आ गए हैं.” राजभर ने दावा किया कि सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और नौजवानों के हित में काम कर रही है. साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया.
मित्र अखिलेश जी,
विपक्ष में रह कर आपके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा तो रह नहीं गया है इसलिए आप मसखरेपन पर आ गए हैं। ख़ैर, मुद्दा मिल भी नहीं पाएगा।
ग़रीब से लेकर महिलाओं तक और किसान से लेकर नौजवान तक की चिंता का काम सरकार कर रही है। अपराधियों को जहां होना चाहिए, वहां भेजा जा… pic.twitter.com/nfnArlY4Ff
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) August 16, 2026
राजभर ने अखिलेश यादव की सोशल मीडिया राजनीति पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने समाजवादी पार्टी को परिवारवाद से जोड़ते हुए लिखा कि अखिलेश यादव के पोस्ट पर उनके समर्थक वाहवाही करते हैंऔर इससे उन्हें खुशी मिलती है. उन्होंने यह भी तंज कसा कि अब अखिलेश यादव की “एसी में बैठकर ट्वीट” करने की आदत हो गई है और वह जो मिलता है, उसे पोस्ट कर रहे हैं.
कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि अगर अखिलेश यादव चाहें तो वह अपने युवा कार्यकर्ताओं से कुछ “फनी वीडियो” भी भिजवा सकते हैं. इस बयान के जरिए उन्होंने सपा प्रमुख की सोशल मीडिया गतिविधियों को निशाने पर लिया.
ये भी पढ़ें: मथुरा में यमराज बनकर दौड़ा बेकाबू डंपर, 6 साल की मासूम समेत 3 को रौंदा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह
ओपी राजभर का यह हमला ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. समाजवादी पार्टी जहां विपक्ष में रहते हुए सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता अखिलेश यादव पर लगातार पलटवार कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में सपा और भाजपा गठबंधन के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…