उत्तर प्रदेश

जहां सबने बनाई दूरी, वहां पहुंचीं सपा विधायक… अतीक के बेटे से मुलाकात के पीछे क्या है सियासी खेल?

UP Politics:रवि कुमार/यूपी: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार को लेकर सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है. ज्यादातर राजनीतिक दल जहां अतीक-अशरफ के परिवार से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के बेटे से मुलाकात कर सबको हैरान कर दिया है.

कौशांबी की सिराथू सीट से सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने अतीक अहमद के गांव हटवा पहुंचकर उसके बेटे अहजम से मुलाकात की. अबान की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची पल्लवी पटेल की इस मुलाकात ने यूपी की राजनीति में चर्चाएं तेज कर दी हैं.

अतीक अहमद के घर पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel Atik Ahmad)

उत्तर प्रदेश के माफिया दिवंगत अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक नया सियासी मामला सामने आया है. कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता पल्लवी पटेल अतीक अहमद के गांव हटवा पहुंचीं. वहां पहुंचकर उन्होंने अतीक के बेटे अहजम से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.

यह मुलाकात अतीक के परिवार के सदस्य अबान की मौत के बाद हुई है. पल्लवी पटेल ने अहजम से मिलने के साथ-साथ अतीक के दिवंगत भाई अशरफ के बच्चों से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना.

राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू (Pallavi Patel Ahjam Meeting)

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इसकी मुख्य वजह यह है कि अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद से लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने उनके परिवार से दूरी बना रखी है. ऐसे में पल्लवी पटेल का अतीक के घर पहुंचना और उनके बच्चों से मिलना यूपी की राजनीति में एक नया नया मोड़ माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-Bharat Tiwari Case: मुआवजा नहीं, बेटे के लिए इंसाफ चाहिए! मां आशा देवी की भावुक अपील, दोषियों को सजा की मांग

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago